मौजूदा चैंपियन इंडियन ऑयल (बंगलूरू) और पंजाब एंड सिंध बैंक (जालंधर) के बीच बुधवार को 53वें बाम्बे गोल्ड कप हॉकी चैंपियनशिप का खिताबी मुकाबला खेला जाएगा।
इंडियन ऑयल ने भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड (मुंबई) को 7-2 से, जबकि पंजाब एंड सिंध बैंक ने दक्षिण सेंट्रल रेलवे को रोमांचक मुकाबले में 2-1 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई।