इंडियन ऑयल ने बॉम्बे गोल्ड कप हॉकी का खिताब बरकरार रखा। इंडियन ऑयल ने बुधवार को खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में पंजाब एवं सिंध बैंक (पीएसबी) को पेनाल्टी शूटआउट में 9-7 से पराजित किया।
टूर्नामेंट के 53वें सत्र के फाइनल में इंडियन ऑयल के कप्तान वीआर रघुनाथ ने मैच खत्म होने से ठीक पहले गोल कर स्कोर बराबर किया। निर्धारित समय में मैच 5-5 की बराबरी पर छूटा। पेनाल्टी शूटआउट में इंडियन ऑयल ने पीएसबी को 4-2 से पछाड़ कर मैच के साथ ट्रॉफी भी अपने नाम की।