फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIH Pro League: भारतीय पुरुष हॉकी टीम को भारी पड़ा बढ़त गंवाना, स्पेन ने प्रो लीग मैच में शूटआउट में हराया

Tue, 24 Feb 2026 07:16 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, होबार्ट

सार

भारतीय पुरुष हॉकी टीम को आखिरी समय में बढ़त गंवाना भारी पड़ गया। स्पेन के खिलाफ टीम ने अंतिम समय तक बढ़त बनाए रखी थी, लेकिन स्पेन ने वापसी की और फिर शूटआउट में मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
भारतीय पुरुष हॉकी टीम - फोटो : Hockey India
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय पुरुष हॉकी टीम का एफआईएच प्रो लीग में निराशाजनक प्रदर्शन स्पेन के खिलाफ भी जारी रहा। भारतीय टीम ने स्पेन को कड़ी चुनौती दी और निर्धारित समय में स्कोर 1-1 से बराबर करने में सफल रही। इसके बाद मैच का नतीजा शूटआउट के जरिये निकला जहां स्पेन ने 4-3 से मुकाबला अपने नाम किया। भारत इस समय सात मैच में केवल दो अंक के साथ नौ टीम की प्रतियोगिता में आठवें स्थान पर है।
विज्ञापन

भारत ने आखिरी समय में गंवाई बढ़त
मनिंदर सिंह के गोल से 59वें मिनट तक 1-0 की बढ़त बनाए रखने के बावजूद भारत ने अंतिम लम्हों में स्पेन को बराबरी का मौका दिया जब ब्रूनो फॉन्ट ने गोल दागकर मैच को शूटआउट में खींच दिया। भारत को सफलता 19वें मिनट में मिली। कप्तान हार्दिक सिंह ने स्पेन के एक खिलाड़ी को पछाड़ते हुए गेंद मनिंदर की ओर बढ़ाई जिन्होंने इसे गोल में पहुंचाकर भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी। मध्यांतर तक भारतीय टीम 1-0 से आगे थी।

तीसरे क्वार्टर के अंत में फोर्टुनो को हरा कार्ड दिखाया गया जिससे मैदान पर स्पेन के 10 खिलाड़ी रह गए। भारत ने 44वें मिनट में इसका फायदा उठाकर बढ़त बना ही ली थी लेकिन कैलजाडो ने पेनल्टी कॉर्नर पर जुगराज सिंह के शॉट को शानदार तरीके से रोक दिया। अंतिम क्वार्टर की शुरुआत में ही संजय को भी हरा कार्ड मिलने से भारत के भी 10 खिलाड़ी रह गए। लगातार कोशिशों के बीच 59वें मिनट में रक्षात्मक चूक से भारत ने फॉन्ट को गोल करके स्पेन को बराबरी दिलाने का मौका दे दिया।
विज्ञापन

अब ऑस्ट्रेलिया से होगा सामना
शूटआउट में अभिषेक और हार्दिक सिंह गोल करने से चूक गए जिससे भारत को 3-4 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। भारत को इस मुकाबले से सिर्फ एक अंक मिला। भारत का अगला मुकाबला बुधवार को होबार्ट चरण के चौथे मैच में ऑस्ट्रेलिया से होगा। भारत यहां पहले चरण में स्पेन से 0-2 से हार गया था, जबकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ के बाद शूटआउट में 4-5 से शिकस्त झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें