फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIH Pro League: कड़े मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से हारी भारतीय पुरुष हॉकी टीम, पेनल्टी शूटआउट में मिली हार

Sun, 22 Feb 2026 05:58 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, होबार्ट

सार

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत दर्ज नहीं कर सकी। भारत ने शुरुआती बढ़त बनाई, लेकिन ऑस्ट्रेलिया अंत में वापसी करने में सफल रहा।
विज्ञापन
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : Hockey India
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय पुरुष हॉकी टीम को शानदार जुझारूपन दिखाने के बावजूद रविवार को एफआईएच प्रो लीग मुकाबले में मजबूत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पेनल्टी शूटआउट में हार का सामना करना पड़ा। निर्धारित समय तक दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर रहीं। ऑस्ट्रेलिया ने दो गोल से पिछड़ने के बाद आखिरी क्वार्टर में शानदार वापसी की और फिर शूटआउट में भारत पर 5-4 से भारी पड़ा।
विज्ञापन

रोहिदास और जुगराज ने किए गोल
भारत की ओर से अमित रोहिदास (15वां मिनट) और जुगराज सिंह (43वां मिनट) ने गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई, जबकि ऑस्ट्रेलिया के जोएल रिंटाला (47 वां, 56 वां मिनट) ने दो गोल कर मुकाबले को बराबरी पर ला दिया। यह परिणाम ऐसे समय आया है जब भारत इस साल एफआईएच प्रो लीग में लगातार पांच मुकाबले हार चुका था। इसमें राउरकेला में खेले गए घरेलू चरण के चार मैच भी शामिल हैं। टीम को होबार्ट चरण के अपने पहले मुकाबले में शनिवार को स्पेन के खिलाफ 0-2 से हार झेलनी पड़ी थी। मुकाबले की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया ने गेंद पर अधिक नियंत्रण रखते हुए भारतीय खिलाड़ियों के क्षेत्र में दबदबा बनाने की कोशिश की लेकिन भारतीय रक्षा पंक्ति ने संयम बनाए रखा और वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया पर दबाव बनाया। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के गोलकीपर जेड स्नोडेन ने कुछ अच्छे बचाव किए।
विज्ञापन

अब स्पेन से होगा मुकाबला
जीत की तलाश में ऑस्ट्रेलिया ने लगातार आक्रमण जारी रखा, लेकिन भारतीय गोलकीपर मोहित ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई बेहतरीन बचाव किए, जिनमें एक कमाल का डबल सेव भी शामिल रहा, जिससे भारत मुकाबले में बना रहा। निर्धारित समय तक 2-2 की बराबरी के बाद मुकाबला शूटआउट में पहुंचा। दोनों टीमों ने अपने पहले चार प्रयास सफलतापूर्वक भुनाए। निर्णायक क्षण में आदित्य अर्जुन लालगे के शॉट को स्नोडेन ने रोक दिया, जिससे ऑस्ट्रेलिया ने रोमांचक मुकाबले में कड़ी मेहनत से जीत दर्ज की। भारत अब होबार्ट चरण के अपने तीसरे मुकाबले में मंगलवार को स्पेन से भिड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें