फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम करेगी चिली का दौरा

Fri, 08 Jan 2021 11:13 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम - फोटो : social media
विज्ञापन

भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम छह मैचों के दौरे पर चिली जाएगी। कोरोना महामारी के कारण मिले ब्रेक के कारण एक साल से अधिक समय बाद यह टीम की पहली प्रतिस्पर्धा होगी। भारतीय जूनियर महिला टीम ने आखिरी बार दिसंबर 2019 में न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन देशों का टूर्नामेंट खेला था। यह टीम अब 17 और 18 जनवरी को चिली की जूनियर टीम से खेलेगी। 

विज्ञापन


इसके बाद 20, 21, 23 और 24 जनवरी से चिली की सीनियर टीम से मुकाबला होगा। भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम के कोच एरिक वोनिंक ने एक विज्ञप्ति में कहा 'अक्तूबर में राष्ट्रीय कोचिंग शिविर में लौटने के बाद से जूनियर महिला टीम ने काफी मेहनत की है। अब देखना है कि वह मैच के माहौल में किस प्रकार परिलक्षित होती है।'

भारतीय टीम की कमान डिफेंडर सुमन देवी के हाथ में होगी जबकि इशिका चौधरी उपकप्तान होगी। यह दौरा इस साल होने वाले जूनियर विश्व कप की तैयारी के लिए अहम माना जा रहा है। हॉकी इंडिया और चिली हॉकी महासंघ इस दौरे से जुड़े सभी लोगों के लिए बायो बबल तैयार करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें