फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूरोप दौरे पर भारतीय टीम ने दर्ज की पहली जीत, नीदरलैंड्स को हराया

Mon, 14 Aug 2017 11:05 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
अरमान कुरैशी - फोटो : twitter
विज्ञापन
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने यूरोप दौरे पर मजबूत नीदरलैंड्स को 4-3 से हराया। टीम इंडिया का मौजूदा दौरे पर यह तीसरा मुकाबला था, जिसमें पहली बार उसने जीत का स्वाद चखा। इससे पहले मनप्रीत सिंह के नेतृत्व वाली टीम को शुरुआती दो मुकाबलों में बेल्जियम से शिकस्त झेलना पड़ी थी।
विज्ञापन


6वीं रैंक की टीम इंडिया ने दुनिया की चौथी नंबर की टीम नीदरलैंड्स को एक बेहद करीबी और रोमांचक मुकाबले में हरा दिया। कप्तान मनप्रीत सिंह इस जीत के नायक बने। उन्होंने दो गोल दागे। पहले क्वॉर्टर में पेनल्टी स्ट्रोक पर विरोधी टीम ने गोल दागकर बढ़त बना ली। 

ये भी पढ़ें : यूरोप दौरा: भारतीय हॉकी टीम को झेलना पड़ी लगातार दूसरी शिकस्त

फिर दूसरे क्वॉर्टर में टीम इंडिया ने दमदार वापसी की और वरुण कुमार के गोल की मदद से स्कोर 1-1 से बराबर कर लिया। इसके बाद कप्तान मनप्रीत ने गोल दागकर स्कोर 2-1 किया और भारत को बढ़त दिला दी। मनप्रीत ने तीसरे क्वॉर्टर में इसके बाद फिर गोला दागा और स्कोर 3-1 हो गया। इसके बाद हरजीत सिंह ने भी कुछ देर बाद गोल दाग दिया। इस तरह से भारत ने विरोधी टीम पर 4-1 की बढ़त बना ली।
विज्ञापन


फाइनल क्वॉर्टर में नीदरलैंड्स ने अपने गेम को सुधारा और इसमें दो गोल दागने में सफल रही। इसके बाद भारत ने 4-3 से मुकाबला अपने नाम कर लिया। सोमवार को होने वाले चौथे मुकाबले में भारतीय टीम का मुकबला एक बार फिर से नीदरलैंड्स से होगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें