फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: मनप्रीत को मिली भारत की कमान, रूपिंदर और सुनील सहित कई दिग्गज बाहर

Thu, 27 Sep 2018 11:46 AM IST
सत्येन्द्र पाल सिंह, अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय हॉकी टीम
विज्ञापन

अर्जुन अवॉर्ड से नवाजे गए अनुभवी सेंटर हाफ मनप्रीत सिंह मस्कट (ओमान) में पुरुष एशियाई  चैंपियंस ट्र्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट में मौजूदा चैंपियन भारत की 18 सदस्यीय टीम की अगुवाई करेंगे। जकार्ता में एशियाई खेलों में मलयेशिया से सेमीफाइनल में शूटआउट में हार कर बाहर हो सीधे टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वॉलिफाई करने में नाकाम रहने वाली भारतीय टीम में सात बदलाव किए गए हैं।

विज्ञापन


इनमें एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी से पहले राष्ट्रीय हॉकी शिविर के लिए घोषित 25 कोर ग्रुप के खिलाडिय़ों में जगह न पाने पर अंतरराष्ट्रीय हॉकी को अलविदा कह देने वाले सरदार सिंह भी शामिल हैं।  एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 18 से 28 अक्टूबर तक मस्कट में होगी। तीन बदलाव रक्षापंक्ति में, तीन मध्यपंक्ति में और एक अग्रिम पंक्ति में किया गया है।

अभी पूरी तरह से घुटने की चोट से न उबर पाने वाले  एशियाई खेलों की टीम में शामिल फुलबैक बीरेन्द्र लाकड़ा, डै्रग फ्लिकर रूपिंदर पाल सिंह और अमित रोहिदास, मिडफील्डर सिमरनजीत सिंह, यंग विवेक सागर प्रसाद तथा अनुभवी फॉरवर्ड एसवी सुनील जैसे कई दिग्गजों को एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया। एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में जगह न पाने वाले ज्यादातर खिलाडिय़ों का ओडिशा हॉकी विश्व कप के लिए भारतीय टीम में जगह पाने का रास्ता करीब करीब बंद हो गया है।
विज्ञापन


सरदार के अंतरराष्ट्रीय हॉकी को अलविदा कहने के बाद मनप्रीत सिंह की सेना की यह टूर्नामेंट वाकई बड़ा इम्तिहान होगा।  एसवी सुनील को एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के लिए 17 सितंबर को शुरू हुए शिविर के पहले ही दिन यो यो टेस्ट में टखने में चोट आ गई थी। एशियाई खेलों में सबसे शानदार खेल दिखाने वाले 18 बरस के मिडफील्डर विवेक सागर प्रसाद और सिमरनजीत सिंह के साथ वहां ठीकठाक खेले अमित रोहिदास का एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में जगह न पाना चौंकाने वाला है।  

फुलबैक गुरिंदर सिंह, कोथाजीत सिंह, जर्मनप्रीत सिंह, मिडफील्डर सुमित, नीलकांत शर्मा और फॉरवर्ड गुरजंत सिंह की भारतीय टीम में वापसी हुई है।  फुलबैक हार्दिक
सिंह भारतीय सीनियर टीम में जगह बनाने वाले एकमात्र नए खिलाड़ी है।

विज्ञापन

मनप्रीत सिंह
मौजूदा चैंपियन एफआईएच रैंकिंग में पांचवें स्थान पर काबिज भारत, मलयेशिया, पाकिस्तान, दक्षिण कोरिया, एशियाई खेलों की चैंपियन जापान और मेजबान ओमान सहित छह टीमें राउंड रॉबिन आधार पर खेलेंगी। शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में खेलेंगी। सेमीफाइनल 27 अक्टूबर को खेले जाएंगे। फाइनल और कांसे के लिए मुकाबले 28 अक्टूबर, 2018 को होंगे।

भारत अपने अभियान का आगाज 18 अक्टूबर को ओमान के खिलाफ करेगा और 20 अक्टूबर को चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से, 21 अक्टूबर को एशियाई खेलों के चैंपियन जापान से, 23 अक्टूबर को मलयेशिया से और 24 अक्टूबर को दक्षिण कोरिया से भिड़ेगा।

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है :

गोलरक्षक : पीआर श्रीजेश, कृष्ण बहादुर पाठक।  
रक्षापंक्ति: हरमनप्रीत सिंह, गुरिंदर सिंह, वरुण कुमार, कोथाजीत सिंह , सुरेन्दर कुमार,जर्मनप्रीत सिंह , हार्दिक सिंह।

मध्यपंक्ति : मनप्रीत सिंह(कप्तान),सुमित, नीलकांत शर्मा, ललित कुमार उपाध्याय, चिंगलेनसाना सिंह।

अग्रिम पंक्ति : आकाशदीप सिंह, गुरजंत सिंह, मनदीप सिंह, दिलप्रीत सिंह।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें