फॉरवर्ड सिमरजीत सिंह और रमणदीप सिंह के साथ यंग मिडफील्डर हार्दिक सिंह को भी प्रो लीग में नीदरलैंड के खिलाफ घोषित भारतीय टीम से बाहर कर दिया। ओलंपिक क्वॉलिफायर्स के शुरु होने से पहले चोट के कारण वरुण कुमार के बाहर होने से आखिरी क्षण में टीम में जगह बनाने वाले डिफेंडर बीरेन्द्र लाकड़ा प्रो लीग के लिए भी भारतीय टीम में जगह बरकरार रखने में कामयाब रहे हैं। वरुण कुमार हालांकि इसी हफ्ते फिर से प्रैक्टिस शुरू कर देंगे लेकिन उनकी कमी भारत को बतौर ड्रैग फिलकर नीदरलैंड के खिलाफ खलेगी।
भारत की एफआईए प्रो लीग 2020 के शुरुआती हफ्ते में नीदरलैंड के खिलाफ शुरुआती दो मैचों के लिए घोषित 20 सदस्यीय टीम इस प्रकार है
गोलरक्षक : पीआर श्रीजेश व कृष्ण बहादुर पाठक।
रक्षापंक्ति : हरमनप्रीत सिंह (उपकप्तान), गुरिंदर सिंह,अमित रोहिदास,सुरेन्दर कुमार,बीरेन्द्र लाकड़ा, रूपिंदर पाल सिंह,कोथाजीत सिंह।
मध्यपंक्ति : मनप्रीत सिंह (कप्तान), विवेक सागर प्रसाद, चिंगलेनसाना सिंह, नीलकांत शर्मा, सुमित।
अग्रिम पंक्ति : गुरजंत सिंह, एसवी सुनील, ललित कुमार उपाध्याय, मनदीप सिंह, आकाशदीप सिंह, गुरसाहिबजीत सिंह।