फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvHKG: भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक का रिकॉर्ड तोड़ा, हांगकांग को 26-0 से रौंदा

Wed, 22 Aug 2018 03:06 PM IST
Trainee Trainee स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय हॉकी टीम
विज्ञापन

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बुधवार को अपने इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज करते हुए हांगकांग को 26-0 से रौंद दिया। भारत ने एशियाई खेलों में भी अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। इससे पहले उसने अपने पहले मैच में इंडोनेशिया को 17-0 से हराया था। 

विज्ञापन


भारत की यह सबसे बड़ी जीत है और उसने 86 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। इससे पहले भारत ने 1932 ओलंपिक में ध्यानचंद के नेतृत्व में अमेरिका को 24-1 से मात दी थी, जो उसकी सबसे बड़ी जीत थी। 

भारतीय हॉकी टीम ने अब तक दो मैचों में कुल 43 गोल दागे हैं। बता दें कि हांगकांग के खिलाफ भारत ने चार खिलाड़ियों की हैट्रिक की मदद से 26 गोल दागे। हरमनप्रीत सिंह (28', 52', 53', 55') ने सर्वाधिक चार गोल दागे। भारत की तरफ से हरमनप्रीत के अलावा आकाशदीप सिंह (2', 32', 39'), रुपिंदर पाल सिंह (3', 4', 59') और ललित (16', 19', 34') ने हैट्रिक जमाई। 
विज्ञापन


इसके अलावा एसवी सुनील (7', 45'), मनप्रीत सिंह (2', 17'), और मंदीप सिंह (20', 21') ने दो-दो गोल किए। वहीं अमित रोहानी (17'), सुरेंदर (54'), सिमरनजीत (53'), चिंगलेनसना (51'), दिलप्रीत (47'), वरुण (29') और विवेक (14') ने एक-एक गोल किया।

लाइव अपडेट्स:

- 60 मिनट - गोल!!! रुपिंदर पाल सिंह ने भी हैट्रिक जमाई। भारतीय टीम अब गोल नहीं करेगी। हूटर बज चुका है। हांगकांग को मिली राहत। भारत ने अपने हॉकी इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज की।

- 55 मिनट - गोल!!! हरमनप्रीत सिंह बन चुके हैं हांगकांग के लिए बुरा सपना। इस बार भी उन्हें गोल करने में कोई परेशानी नहीं हुई और आसानी से हांगकांग खेमे की जाली में गेंद भेदी। भारत 25-0 से आगे।

- 54 मिनट - गोल!!! ललित ने गेंद डिफ्लेक्ट करते हुए सुरेंद्र कुमार को पास दिया, जिन्होंने मैच में अपना पहला गोल दागा और भारत अब 24-0 से आगे हुआ।

- 53 मिनट - गोल!!! सिमरनजीत ने भी अपने हाथ खोले और मैच में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सिमरनजीत ने रिबाउंड पर शानदार गोल किया और भारत की बढ़त 23-0 की।

- 53 मिनट - गोल!!! हरमनप्रीत सिंह बहुत ही दमदार हॉकी खेल रहे हैं। उनके दम के सामने हांगकांग की टीम बौनी साबित हो रही है। एक और बेहतरीन शॉट खेलकर भारत की बढ़त 22-0 की।

- 52 मिनट - गोल!!! हरमनप्रीत सिंह ने बेहतरीन लो फ्लिक खेलकर गोल किया और भारत अब 21-0 से आगे।

- 51 मिनट - गोल!!! चिंगलेनसना सिंह ने गोल दागकर भारत का स्कोर 20-0 किया। 

- 47 मिनट - गोल!!! दिलप्रीत सिंह ने भी दागा गोल। मनप्रीत ने दिलप्रीत के लिए गोल करने का बड़ा अच्छा मौका बनाया। दिलप्रीत ने इस पर कोई गलती नहीं की और गेंद को जाली में भेद दिया। भारत 19-0 से आगे।

तीसरे क्वार्टर के बाद स्कोर 

भारत 18-0 हांगकांग


- 45 मिनट - गोल!!! एसवी सुनील ने दागा मैच में अपना दूसरा गोल और भारत ने एशियाड में किसी एक मैच में सबसे ज्यादा गोल करने का अपना रिकॉर्ड तोड़ा। इससे पहले उसने अपने पहले मैच में इंडोनेशिया को 17-0 से पटखनी देकर यह रिकॉर्ड बनाया था। 

- 39 मिनट - गोल!!! भारत ने एशियाड में अपनी सबसे बड़ी जीत की बराबरी की। आकाशदीप ने पूरी की हैट्रिक। आसानी से गोल दागकर भारत की बढ़त 17-0 की।

- 34 मिनट - गोल!!! ललित ने दाएं ओर से गेंद को डिफलेक्ट करते हुए जाली में भेदा। भारत की बढ़त 16-0 हुई। क्या इंडोनेशिया से भी बड़ी जीत करेगी टीम इंडिया?

32 मिनट - तीसरे क्वार्टर में भी भारत की शानदार शुरुआत। दिलप्रीत और आकाशदीप ने हांगकांग के सर्कल में गजब की ड्रिबलिंग की। फिर आकाशदीप ने गोलपोस्ट के बाएं ओर से शॉट खेल दिया और गेंद गोलकीपर के पैर से टकराकर जाली में चली गई। भारत 15-0 से आगे।

हाफ टाइम के बाद स्कोर 

भारत 14-0 हांगकांग

मंदीप सिंह, ललित, रुपिंदर पाल सिंह और मनप्रीत सिंह ने दो-दो गोल दागे। आकाशदीप, एसवी सुनील, विवेक, अमित रोहिना, हरमनप्रीत और वरुण कुमार ने एक-एक गोल किया।

- हाफ टाइम से पहले पेनल्टी कॉर्नर पर भारत ने दागा गोल। हांगकांग की हालत पस्त, भारतीय टीम मस्त। वरुण कुमार ने दागा गोल।

- 26 मिनट - अमित का शॉट रोका गया। मगर रिबाउंड पर हरमनप्रीत ने गेंद को जाली में भेदा और भारत को 13-0 से आगे कर दिया।

- 25 मिनट - अमित रोहिना का बेहतरीन ड्रेगफ्लिक और भारत ने हाफ टाइम से पहले दर्जन भर गोल दागे। भारत ने गोल का अंतर 12-0 किया।

- 21 मिनट - मंदीप ने दोबारा किया गोल। इस बार उन्हें जरा भी मशक्कत नहीं करना पड़ी और आसानी से गेंद को जाली में भेदा। भारत के सामने बेबस हांगकांग। 11 गोल के अंतर से पिछड़ती हुई। 

- 21 मिनट - दिलप्रीत ने अपनी करतब बाजी दिखाई। वह सर्कल की तरफ आए और  गोल के सामने इंतजार कर रहे मंदीप व आकाशदीप की तरफ गेंद बढ़ा दी। मंदीप सिंह को इस बार नहीं हुई गोल करने में कोई परेशानी। आसानी से गेंद को दिशा दिखाई और जाली के अंदर भेदा। भारत अब 10-0 से आगे।

- 19 मिनट - हांगकांग का बुरा हाल। ललित ने बिना किसी गलती के एक और शानदार गोल दागा और भारतीय टीम को 9-0 से आगे किया।

- 17 मिनट - मनप्रीत सिंह का बेहतरीन गोल। शूटिंग सर्कल के किनारे से बहुत दमदार शॉट जमाकर मनप्रीत ने दागा आकर्षक गोल। भारत स्कोर में 8-0 से आगे।

- 17 मिनट - भारत की गोल संख्या में इजाफा। ललित ने शानदार गोल दागकर भारत को 7-0 की बढ़त दिलाई।

पहले क्वार्टर के बाद भारत 6-0 हांगकांग

भारत की तरफ से रुपिंदर पाल सिंह ने सर्वाधिक दो गोल किए। विवेक, एसवी सुनील, मनप्रीत सिंह और आकाशदीप ने एक-एक गोल दागा।

- 14 मिनट - गोल!!! भारतीय टीम हांगकांग के लिए बुरा सपना बनती जा रही है। पहला क्वार्टर खत्म होने से पहले ही भारत ने 6-0 की बढ़त बना ली है। युवा विवेक ने भी अपना खाता खोला।

- 13 मिनट - भारतीय टीम का गेंद पर कब्जा बरकरार। हालांकि, गोल करने का मौका नहीं बना पा रही है भारतीय टीम। एसवी सुनील और मनप्रीत हांगकांग डिफेंस को कर रहे हैं परेशान।

- 9 मिनट - भारत ने गोल करने का मौका गंवाया। एसवी सुनील ने गेंद को अच्छे से ड्रिबल किया और हांगकांग के दो डिफेंडर्स को छकाते हुए गोलपोस्ट के करीब पहुंचे। हालांकि, वह एक बार फिर ड्रिबल करने के फेर में गोलपोस्ट से दूर हुए। फिर पीछे से ललित आए तो सुनील के पैर पर गेंद लग गई।
विज्ञापन


- 8 मिनट - ऐसा लग रहा है कि भारतीय टीम कर रही है गोल करने का अभ्यास। एसवी सुनील ने भी खाता खोला। ललित के पास पर सुनील ने हल्के हाथों से अपनी स्टिक घुमाई और गेंद को गोलपोस्ट की तरफ दिशा दिखाई। भारत 5-0 से आगे। हांगकांग के हौसले पस्त।

- 6 मिनट - भारत की बढ़त 4-0। टीम इंडिया कर रही गोल की बरसात। भारत को एक बार फिर पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिसे श्रीजेश सेना ने जाया नहीं किया। रुपिंदर पाल सिंह ने गेंद को बेहतरीन अंदाज में रिसीव करके स्ट्राइक जमाई और मैच में अपना दूसरा गोल दागा।

- 4 मिनट- भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला। अरे वाह, रुपिंदर पाल सिंह ने गजब का शॉट जमाया और भारत को 3-0 की बढ़त दिलाई।

- 3 मिनट - गोल!!! मनप्रीत सिंह ने शानदार रिवर्स हिट जमाकर भारत की बढ़त 2-0 की। हांगकांग पूरी तरह दबाव में। 

- 2 मिनट- गोल!!! भारतीय टीम की आक्रामक शुरुआत, पहले क्वार्टर के दूसरे ही मिनट में गोल दागकर 1-0 की बढ़त बनाई।  ललित ने आकाशदीप के लिए बेहतरीन मूव बनाया, जिन्होंने हांगकांग के सर्कल से गजब का शॉट खेला। 

- भारत और हांगकांग की टीमें इस प्रकार हैं-

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें