फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Junior Womens Hockey World Cup: जूनियर महिला हॉकी विश्व कप में भारत का पहला मैच कनाडा से, पूल-C में टीम इंडिया

Fri, 23 Jun 2023 09:32 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत अपने अभियान की शुरुआत 29 नवंबर को कनाडा के खिलाफ करेगा और उसके बाद एक और दो दिसंबर को क्रमशः बेल्जियम तथा जर्मनी के साथ उसका मुकाबला होगा।
विज्ञापन
भारतीय महिला हॉकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत चिली की राजधानी सैंटियागो में होने वाले एफआईएच (अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ) जूनियर महिला हॉकी विश्वकप में अपने अभियान की शुरुआत प्रतियोगिता के पहले दिन कनाडा के खिलाफ करेगा। भारतीय टीम को 29 नवंबर से 10 दिसंबर तक होने वाली प्रतियोगिता में बेल्जियम, कनाडा और जर्मनी के साथ पूल सी में रखा गया है।
विज्ञापन


गुरुवार की रात को घोषित पूल और कार्यक्रम के अनुसार, भारत अपने अभियान की शुरुआत 29 नवंबर को कनाडा के खिलाफ करेगा और उसके बाद एक और दो दिसंबर को क्रमशः बेल्जियम तथा जर्मनी के साथ उसका मुकाबला होगा।

इस प्रतिष्ठित आयोजन से पहले रोमांच को बढ़ाने के लिए एफआईएच ने जूनियर महिला विश्व रैंकिंग भी जारी कर दी। इसके अनुसार भारत छठे, जबकि नीदरलैंड शीर्ष स्थान पर है। अर्जेंटीना, जर्मनी, इंग्लैंड और अमेरिका क्रमशः दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर हैं।
विज्ञापन


इस महीने की शुरुआत में जापान में महिला जूनियर एशिया कप जीतने के बाद भारतीय टीम आत्मविश्वास के साथ विश्व कप में उतरेगी और उसका लक्ष्य पहली बार इस टूर्नामेंट को जीतना होगा। भारतीय टीम विश्वकप के पिछले सत्र में सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद कांस्य पदक जीतने से चूक गई थी। तीसरे-चौथे स्थान के मैच में टीम को इंग्लैंड के खिलाफ पेनल्टी शूटआउट में हार का सामना करना पड़ा था।

इस प्रकार हैं ग्रुप्स
  • पूल ए: ऑस्ट्रेलिया, चिली, नीदरलैंड, दक्षिण अफ्रीका
  • पूल बी: अर्जेंटीना, कोरिया, स्पेन, जिम्बाब्वे 
  • पूल सी: बेल्जियम, कनाडा, जर्मनी, भारत
  • पूल डी: इंग्लैंड, जापान, न्यूजीलैंड, संयुक्त राज्य अमेरिका
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें