भारत द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ किसी भी अंतरराष्ट्रीय हॉकी सीरीज में न खेलने के निर्णय को पाकिस्तान हॉकी महासंघ (पीएचएफ) ने विश्व में हॉकी के खेल के स्तर को कम करने वाला करार दिया है।
पीएचएफ का मानना है कि 2014 में भारत में हुई एफआईएच चैम्पियंस ट्रॉफी में पाकिस्तानी टीम के गैर-पेशेवर रवैए और अशिष्टता रवैया पर भारत की माफी की मांग उचित नहीं है। गौरतलब है कि इस घटना के बाद जनवरी में हॉकी इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ किसी भी टूर्नामेंट में नहीं खेलने के फैसले की घोषणा की थी।
पाकिस्तान हॉकी ने कहा कि भारत मलयेशिया में अक्टूबर में होने वाली जूनियर हॉकी टूर्नामेंट में सिर्फ इसलिए नहीं भेज रहा क्योंकि पाकिस्तान भी इस टूर्नामेंट को हिस्सा होगा।
पाकिस्तान हॉकी के एक अधिकारी ने बताया कि 'मुझे उम्मीद है कि भारतीय हॉकी के अधिकारी जल्द समझ जाएंगे कि इस तरह विरोध करने से अंतरराष्ट्रीय हॉकी की बदनामी होगी।'
उन्होंने कहा 'वर्ल्ड हॉकी में पाकिस्तान मौजूद समय में काफी पिछड़ गया है साथ ही हमारी रैंकिंग में भी काफी गिरावट आई है।'