फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकजुट होकर ही विश्व कप जीत सकता है भारत: अजित पाल सिंह

Fri, 23 Nov 2018 05:55 AM IST
सत्येन्द्र पाल सिंह, स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
indian hockey
विज्ञापन

भारत का दो हॉकी विश्व कप में नेतृत्व करने और 1975 में खिताब जितवाने वाले अपने जमाने के बेहतरीन सेंटर हाफ रहे अजित पाल सिंह कहते हैं भारतीय हॉकी टीम का जकार्ता एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में हारना अब बीती बात है और उसमें अपने घर में खिताब जीतने का दम है।

विज्ञापन

 
अजित पाल सिह ने 'अमर उजाला' से कहा, 'हमारे लड़के बहुत बढ़िया हॉकी खेल रही हैं। भारत का भुवनेश्वर में लक्ष्य सिर्फ और सिर्फ  हॉकी विश्व कप जीतना होना चाहिए। भारत में विश्व कप खिताब जीतने का दम है।  खिताब जीतने के लिए भारतीय टीम मैदान पर एक इकाई के रूप में खेलना होगा। भारतीय टीम एकजुट होकर खेली तो वह खिताब जीत सकती है।'

'ओडिशा हॉकी विश्व कप में अपने ही प्रशंसकों के सामने भारत को अपनी सर्वश्रेष्ठ हॉकी खेलनी होगी। हमारी टीम अपने पूल में चाहे वह कनाडा हो या दक्षिण अफ्रीका किसी को भी हल्के लेने की भूल नहीं कर सकती है। हमारे लड़के मानसिक रूप से बहुत मजबूत हैं और इस बार घर में यही मानसिक मजबूती मैदान पर उतर कर भी दिखानी चाहिए।'
विज्ञापन


 उन्होंने कहा, 'हमारी टीम अब एस्ट्रो टर्फ पर खेलना सीख गई।  हम अतीत में आखिरी क्षणों में ढील दिखाकर गोल खाते रहे हैं। हमें आखिरी क्षणों में ढील के चलते गोल खाने से बचना चाहिए। मेरा भारतीय टीम को बस यही संदेश है कि बेखौफ होकर खेले। लड़कों से यही कहा कि मैदान पर उतर अपना सहज नैसर्गिक खेल खेलें। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें