भारत ने हॉकी के सुल्तान ऑफ जोहोर कप में अमेरिका को 22-0 के भारी अंतर से हराया। जूनियर मेन्स के तहत खेले गए इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम की ओर से दिलप्रीत सिंह, विशाल अंतिल, रविचंद्र मोइरानगथम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। दिलप्रीत सिंह, विशाल अंतिल, हरमनजीत सिंह और अभिषेक ने हैट्रिक गोल किए। हरमनजीत सिंह ने सर्वाधिक 5 गोल किए। टीम इंडिया की तरफ से 10 खिलाड़ियों ने गोल किए।
मलेशिया के जोहोर बहारू में खेली गई इस प्रतियोगिता में टीम इंडिया ने अमेरिका पर शुरू से दबदबा बनाकर रखा। मैच के अंत तक अमेरिका को कोई मौका नहीं दिया गया।
भारत ने इससे पहले जापान को 3-2 से तथा मलेशिया को 2-1 से हराया। टीम इंडिया का अगला मुकाबला गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया से और शनिवार को इंग्लैंड से होगा।
FT!
The Indian Colts stamp their authority in the 7th #SOJC2017 (Jr. Men) with a sensational win over USA on 25th Oct. #INDvUSA pic.twitter.com/EWYjVHHrCJ
— Hockey India (@TheHockeyIndia) October 25, 2017