फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS Hockey: ऑस्ट्रेलिया में भारतीय महिला हॉकी टीम की खराब शुरुआत, पहले मैच में मिली 2-4 से हार

Thu, 18 May 2023 10:28 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय टीम को तीन मैचों की सीरीज खेलनी है। सीरीज का दूसरा मैच शनिवार को खेला जाएगा। तीन मैचों की सीरीज के बाद भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दो मैच खेलेगी।
विज्ञापन
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला हॉकी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला हॉकी टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे के पहले मैच में 2-4 से हार का सामना करना पड़ा है। भारतीय टीम को तीन मैचों की सीरीज खेलनी है। पहले क्वार्टर में दुनिया की तीसरे नंबर की टीम ऑस्ट्रेलिया ने छह मिनट के अंदर दो गोल कर दिए थे। ऐसलिंग ने 21वें और मैडी ने 27वें मिनट में गोल किया था। 
विज्ञापन


तीसरे क्वार्टर में एलिस ने 32वें और कर्टनी ने 35वें गोल करके बढ़त को 4-0 कर दिया। दुनिया की आठवें नंबर की भारतीय टीम की ओर से संगीता कुमारी (29वें मिनट) और शर्मिला देवी (40वें मिनट) ने गोल किए। सीरीज का दूसरा मैच शनिवार को खेला जाएगा। तीन मैचों की सीरीज के बाद भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दो मैच खेलेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें