फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: सविता की अगुवाई में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी महिला हॉकी टीम, एशियाई खेलों की तैयारी के लिए पांच मैच

Wed, 17 May 2023 10:15 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडीलेड

सार

इस वर्ष 23 सितंबर से होने वाले हांगझोऊ एशियाई खेल भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण हैं। यहां स्वर्ण जीतने पर पेरिस ओलंपिक का टिकट मिलेगा। भारतीय टीम की विश्व रैंकिंग आठ है और ऑस्ट्रेलिया इस समय विश्व नंबर तीन है।
विज्ञापन
गोल करने के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम - फोटो : Olympic Khel/Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला हॉकी टीम की कप्तान और गोलकीपर सविता की अगुवाई में भारतीय टीम बृहस्पतिवार को ऑस्ट्रेलिया से उसके ही देश में भिड़ेगी। भारतीय टीम एशियाई खेलों की तैयारियों के लिए पांच मैचों की सीरीज खेलने चार दिन पहले ही एडीलेड पहुंच चुकी है।
विज्ञापन


इस वर्ष 23 सितंबर से होने वाले हांगझोऊ एशियाई खेल भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण हैं। यहां स्वर्ण जीतने पर पेरिस ओलंपिक का टिकट मिलेगा। भारतीय टीम की विश्व रैंकिंग आठ है और ऑस्ट्रेलिया इस समय विश्व नंबर तीन है। 18, 20 और 21 मई को भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया की मुख्य टीम से खेलेगी, जबकि 25 व 27 मई को उसका सामना ऑस्ट्रेलिया ए से होगा। भारत ने टोक्यो ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराया था। सविता का कहना है कि टीम यहां रोजाना दिन और दूधिया रोशनी में अभ्यास कर रही है, जिससे टर्फ और यहां के माहौल से अभ्यस्त होने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें