फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: भारतीय महिला हॉकी टीम को दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 3-2 से हराया, सीरीज में अजेय बढ़त बनाई

Sat, 20 May 2023 10:27 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड

सार

भारत की ओर से संगीता कुमारी ने 13वें और गुरजीत कौर ने 17वें मिनट में गोल किया। आठवें नंबर की रैंकिंग वाली भारतीय टीम ने पहला मैच 2-4 से गंवाया था।
विज्ञापन
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला हॉकी टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे मैच में 2-3 से हार का सामना करना पड़ा। इस जीत से मेजबान टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाकर अपने नाम कर ली। दुनिया की तीसरे नंबर की टीम ऑस्ट्रेलिया के लिए टेटम स्वीवर्ट ने 12वें और 45वें मिनट में गोल किए, जबकि अन्य गोल पिपा मोर्गन ने 38वें मिनट में किया। 
विज्ञापन


भारत की ओर से संगीता कुमारी ने 13वें और गुरजीत कौर ने 17वें मिनट में गोल किया। आठवें नंबर की रैंकिंग वाली भारतीय टीम ने पहला मैच 2-4 से गंवाया था। सीरीज का अंतिम मैच रविवार को खेला जाएगा। इस साल होने वाले एशियाई खेलों की तैयारियों के लिए भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया ए टीम के साथ भी मैच खेलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें