फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में फंसे विश्व विजेता 1975 टीम के सदस्य अशोक दीवान स्वदेश लौटे

Fri, 15 May 2020 10:54 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
खेल मंत्री रिजिजू के साथ अशोक दीवान - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

भारत की विश्व कप विजेता हॉकी टीम के सदस्य अशोक दीवान ने गुरुवार की सुबह स्वदेश लौटने के बाद कहा कि उनके स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है और वह अपने देश पहुंचने पर अच्छा महसूस कर रहे हैं। विश्व कप 1975 की चैंपियन टीम के गोलकीपर दीवान कोविड-19 के चलते यात्रा पाबंदियों के कारण अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित सैक्रामेंटो में फंस गये थे जहां से उन्हें 20 अप्रैल को वापस लौटना था।

विज्ञापन


इस 65 वर्षीय खिलाड़ी ने तबीयत खराब होने के बाद खेल मंत्रालय और भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) से मदद मांगी थी। वह उच्च रक्तचाप से पीड़ित हैं। दीवान ने स्वदेश लौटने पर आईओए अध्यक्ष नरिंदर बत्रा को भेजे गए पत्र में उनका आभार व्यक्त किया।

उन्होंने लिखा, ‘मैं आज सुबह स्वदेश लौट गया हूं और भारत सरकार के दिशानिर्देश के अनुसार 14 दिन के पृथकवास पर चला गया हूं। मैं स्वदेश लौटने पर बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं।’
विज्ञापन


दीवान ने कहा, ‘इस मुश्किल दौर में सीनियर खिलाड़ियों, साथियों, हॉकी प्रेमियों, मित्रों और परिजनों ने मेरा हौसला बनाए रखा। मेरे स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। मैं इस मुश्किल समय में सहयोग के लिए आपका आभार व्यक्त करता हूं।’

उन्होंने खेल मंत्री कीरेन रीजीजू और विदेश मंत्री एस जयशंकर के अलावा अमेरिका में भारतीय राजदूत तरणजीत संधू का भी सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। दीवान 1976 के मांट्रियल ओलंपिक में भी भारतीय टीम के सदस्य थे। उन्हें हॉकी में योगदान के लिये 2002 में ध्यानचंद पुरस्कार से नवाजा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें