फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी विश्व कप: चीन के सामने ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल चुनौती, इंग्लैंड-आयरलैंड आमने-सामने

Fri, 07 Dec 2018 03:48 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्व कप हॉकी में ऑस्ट्रेलिया लगातार दो जीत के साथ सबसे पहले पूल बी से सीधे क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुका है। दुनिया में एक नंबर टीम ऑस्ट्रेलिया के सामने शुक्रवार को यहां 17वें नंबर की टीम चीन होगी जो पहली बार विश्व कप में खेल रही है।

विज्ञापन


इंग्लैंड और आयरलैंड को ड्रॉ पर रोककर उसने सबको हैरत में डाला है। चीन अगर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी मैच ड्रॉ कराता है और दो गोल के कम से अंतर से हारता तो भी वह क्रॉसओवर में खेलेगा। 

लगातार तीसरी और कुल चौथी बार खिताब जीतने की आस लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम कप्तान मिडफील्डर एडी ओकेनडन के साथ मैट डासन और टिम ब्रैंड जैसे स्ट्राइकर के साथ आक्रामक मिडफील्डर और ब्लैक गोवर्स जैसे ड्रैग फ्लिकर हैं।
विज्ञापन


वहीं चीन के पास तलाके दू जैसा ड्रैग फ्लिकर और जियाओपिंग गू और शुजो आओ जैसे अचानक गोल करने में माहिर खिलाड़ी हैं।

विज्ञापन

इंग्लैंड-आयरलैंड में क्रॉसओवर की होड़  

इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच पूल बी के मैच में जीतने वाली टीम क्रॉसओवर में पहुंचेगी। दोनों टीमों के बीच जीत के लिए जोरदार जंग होने की संभावना है। इन दोनों का मैच ड्रॉ रहा तो फिर चीन क्रॉसओवर में पहुंच जाएगा। बेशक ऑस्ट्रेलिया के साथ मैच का नतीजा जो भी हो।

आयरलैंड की सबसे बड़ी ताकत उसके गोलरक्षक डेविड हार्ट हैं। इंग्लैंड को जीतना है तो फिर बैरी मिडलटन, लियान एंसल और कप्तान फिल रोपर को आयरलैंड के गोलरक्षक हार्ट को छकाना होगा। दोनों टीमें जीत के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक देंगी और ऐसे में इन दोनों टीमों के बीच रोचक संघर्ष देखने को मिलेगा।

 शुक्रवार के मैच पूल बी
ऑस्ट्रेलिया बनाम चीन, शाम 5.00 बजे से
आयरलैंड बनाम इंग्लैंड, शाम 7.00 बजे से
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें