फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी विश्व कप 2018:  फ्रांस ने ओलंपिक चैंपियन अर्जेंटीना को हराकर किया बड़ा उलटफेर 

Thu, 06 Dec 2018 11:41 PM IST
सत्येन्द्र पाल सिंह, भुवनेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

दुनिया की 20वें नंबर की टीम फ्रांस ने बृहस्पतिवार को ओलंपिक चैंपियन अर्जेंटीना को 5-3 से शिकस्त देकर मौजूदा हॉकी विश्व कप का सबसे बड़ा उलटफेर किया। हालांकि इस हार के बावजूद दुनिया की दूसरे नंबर की टीम अर्जेंटीना ग्रुप ए में छह अंकों के साथ शीर्ष पर रहते हुए सीधे क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई।

विज्ञापन


फ्रांस और न्यूजीलैंड के एक-समान चार-चार अंक रहे। फ्रांस ने बेहतर गोल अंतर के चलते दूसरे और न्यूजीलैंड ने तीसरे स्थान पर रहते हुए क्रासओवर में खेलने का हक पाया। स्पेन के दो ड्रॉ और एक हार से दो अंक रहे और वह टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

फ्रांस ने दूसरे क्वार्टर में दागे चार गोल

फ्रांस ने दूसरे क्वार्टर में दनादन चार गोल दागे। एक गोल आखिरी क्वार्टर में हुआ। फ्रांस के स्ट्राइकर हयूगो जेनस्टेट, मैक्समिलन ब्रैनिस्की और क्लीमेंट टिमोथी के हमलों के आगे अर्जेंटीनी टीम बेबस नजर आई।

फ्रांस के लिए स्ट्राइकर हयूगो जेनस्टेट (18वें मिनट), कप्तान विक्टर चार्लोट (23वें मिनट), एरिसटाइड कोइजन (26वें मिनट), गैस्पर्ड बॉमगार्टन (30वें मिनट) और फ्रैंकोइज गोएत (54वें मिनट) ने एक-एक गोल किया।

अर्जेंटीना के लिए ड्रैैग फ्लिकर गोंजालो पिलात (44वें व 48वें मिनट) ने दो और लुकास मार्टिनेज (28वें मिनट) ने एक गोल किया। कलिंगा स्टेडियम में करीब दस हजार दर्शक के साथ ही भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान अनिल कुंबले भी इस मुकाबले को देखने के लिए मौजूद थे।
विज्ञापन

कायम रखा जीत का रिकॉर्ड

फ्रांस ने इस जीत के साथ विश्व कप में अर्जेंटीना के खिलाफ जीत का रिकॉर्ड कायम रखा। फ्रांस ने इससे पहले 1971 में बार्सिलोना और 1990 में लाहौर विश्व कप में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया था। 

हयूगो ने दागा मैच का पहला गोल

मौजूदा विश्व कप की सबसे कम वरीयता वाली फ्रांस की टीम को स्ट्राइकर हयूगो ने बाएं से तेजी से डी में घुस कर आगे बढ़ आए अर्जेंटीना के गोलरक्षक जुआन विवाल्डी को छका कर 18वें मिनट में 1-0 से आगे कर दिया।

चार्लोट ने पांच मिनट बाद तीसरे पेनाल्टी कॉर्नर पर और कोइजन ने तीन मिनट बाद गोल कर स्कोर 1-0 कर दिया। हाफ टाइम से दो मिनट पहले अर्जेंटीना के मार्टिनेज ने गोल कर स्कोर 1-3 कर दिया। हयूगो ने बाहर से गेंद पर बाएं से तेज शॉट जमाया और डी में पहुंच कर बॉमगर्टन ने गोता लगाकर गेंद को गोल में डालकर फ्रांस का स्कोर 4-1 कर दिया।

अर्जेंटीना ने तीसरे क्वार्टर में बराबरी के लिए पूरी ताकत झोंक दी। तीसरे क्वार्टर के आखिर और चौथे क्वार्टर के शुरू में पिलात ने चार मिनट के भीतर दो गोल कर स्कोर 3-4 कर दिया। गोइत ने खेल खत्म होने से छह मिनट पहले विक्टर लॉकवुड के क्रॉस पर गोल कर फ्रसंय को 5-3 की शानदार जीत दिला दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें