फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hockey: महिला राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप में ओडिशा क्वार्टर फाइनल में, हरियाणा की लगातार दूसरी जीत

Mon, 18 Mar 2024 12:46 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे।

सार

तमिलनाडु और उत्तराखंड ने अपने-अपने मैचों में जीत दर्ज की। तमिलनाडु ने पूल एच में गुजरात को 6-0 जबकि उत्तराखंड ने पूल जी मैच में दादर एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव को मात दी।
विज्ञापन
हॉकी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा, ओडिशा और मिजोरम ने रविवार को यहां हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप के अपने-अपने मैचों में जीत दर्ज की। इस जीत की बदौलत हरियाणा और ओडिशा ने क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
विज्ञापन


हरियाणा अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए पूल डी मैच में पुडुचेरी को 22-0 से हराकर टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत हासिल की। ओडिशा ने पूल ई के मुकाबले में चंडीगढ़ को 6-1 से हराया, जबकि पूल एफ मुकाबले में मिजोरम ने राजस्थान पर 20-2 से जीत हासिल की।

तमिलनाडु और उत्तराखंड ने अपने-अपने मैचों में जीत दर्ज की। तमिलनाडु ने पूल एच में गुजरात को 6-0 जबकि उत्तराखंड ने पूल जी मैच में दादर एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव को मात दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें