फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIH Junior Women World Cup: हॉकी इंडिया ने अभ्यास शिविर के लिए 28 सदस्यीय टीम घोषित की

Mon, 28 Feb 2022 10:51 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हॉकी इंडिया ने एफआईएच जूनियर महिला विश्व कप की अंतिम चरण की तैयारियों के लिए सोमवार को 28 सदस्यीय संभावित टीम की घोषणा कर दी। एक अप्रैल से दक्षिण अफ्रीका में होने वाले टूर्नामेंट के लिए चार सप्ताह का अभ्यास शिविर मंगलवार को शुरू होगा और 26 मार्च तक चलेगा जिसके बाद टीम दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
हॉकी - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉकी इंडिया ने एफआईएच जूनियर महिला विश्व कप की अंतिम चरण की तैयारियों के लिए सोमवार को 28 सदस्यीय संभावित टीम की घोषणा कर दी। एक अप्रैल से दक्षिण अफ्रीका में होने वाले टूर्नामेंट के लिए चार सप्ताह का अभ्यास शिविर मंगलवार को शुरू होगा और 26 मार्च तक चलेगा जिसके बाद टीम दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना होगी।

विज्ञापन

महिला हॉकी टीम की मुख्य कोच यानिक शोपमैन ने आखिरी चरण की तैयारियों के बारे में कहा, ‘‘खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका में होने वाले जूनियर महिला विश्व कप के लिये अपनी तैयारियों में किसी तरह की कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। ‘टीम पिछले कुछ सप्ताह से बेंगलुरु में शिविर में है और अब वह अंतिम चरण की तैयारियों के लिये भुवनेश्वर जाएगी।’’

संभावित खिलाड़ी इस तरह से हैं

  • गोलकीपर : बिचु देवी खरीबाम, खुशबू, माधुरी किंडो।
  • रक्षापंक्ति : मरीना लालरामनघाकी, प्रीति, प्रियंका, इशिका चौधरी, अक्षता अबसो देखाले, नीलम।
  • मध्यपंक्ति : वैष्णवी फाल्के, सलीमा टेटे, रीत, मंजू चौरसिया, ज्योति छत्री, अजमीना कुजूर, शर्मिला देवी, लालरेम्सियामी, बलजीत कौर, निकिता टोप्पो।
  • अग्रिम पंक्ति : रुतुजा पिसल, अन्नू, लालरिंडिकी, जीवन किशोरी टोप्पो, मुमताज खान, ब्यूटी डुंगडुंग, दीपिका, संगीता कुमारी, दीपिका सोरेंग।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें