फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफआईएच प्रो लीग: भारतीय महिला हॉकी टीम की पहली हार, स्पेन ने 3-4 से हराया

Sun, 27 Feb 2022 10:12 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

चार मैचों में भारत की यह पहली हार है। वहीं लीग में स्पेन ने अपनी पहली जीत दर्ज की। भारत इससे पहले चीन को दो मैच में और ओमान को हरा चुकी है।
विज्ञापन
भारत बनाम स्पेन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एफआईएच प्रो लीग में भारतीय महिला हॉकी टीम को पहली हार का सामना करना पड़ा। रविवार को भारतीय खिलाड़ियों को स्पेन ने 3-4 से मात दी। स्पेन खिलाड़ी जिने ने मैच के शुरुआती 35 सेकंड में ही टीम के लिए पहला गोल कर भारतीय खिलाड़ियों पर दबाव बना लिया। 
विज्ञापन


इसके बाद बेगोना जार्सिया (चौथे, 24वें मिनट) ने गोल दागा, जबकि  मैलेन जार्सिया (15वें मिनट) ने पेनाल्टी कार्नर से गोल कर टीम की जीत पक्की की। भारत की ओर से पदार्पण खिलाड़ी संगीता कुमारी (10वें मिनट), सलीमा तेते (22वें मिनट) और नमिता (49वें मिनट) ने गोल किया। 
विज्ञापन


चार मैचों में भारत की यह पहली हार है। वहीं लीग में स्पेन ने अपनी पहली जीत दर्ज की। भारत इससे पहले चीन को दो मैच में और ओमान को हरा चुकी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें