फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय हॉकी टीम के कोच का बड़ा बयान, बोले- हरमनप्रीत हैं हमारे नंबर 1 ड्रैग फ्लिकर

Mon, 03 Dec 2018 11:54 PM IST
सत्येन्द्र पाल सिंह, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया को हॉकी विश्व कप खिताब जिताने वाले क्रिस सिरिलो भारत के एनालिटिकल कोच हैं। सिरिलो इस विश्व कप में हालांकि आधिकारिक रूप से बतौर मैनेजर भारतीय हॉकी टीम के साथ हैं। सिरिलो भारत के ड्रैग फ्लिकर को पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करने के कौशल को निखारने पर शिद्दत से जुटे हैं।

विज्ञापन


सिरिलो ने ‘अमर उजाला’ से कहा, ‘हरमनप्रीत भारत के नंबर एक ड्रैग फ्लिकर हैं। वह ओलंपिक और जूनियर विश्व कप सहित सभी ज्यादा बड़े टूर्नामेट में खेल चुके हैं। हरमन बतौर ड्रैग फ्लिकर बराबर अपना खेल बेहतर कर रहे हैं और टीम को बेहतर विकल्प देते हैं। भारत के पास हालांकि हमारे पास वरुण कुमार और अमित रोहिदास के रूप में बतौर ड्रैग फ्लिकर और विकल्प देते हैं। फिर भी पेनल्टी कॉर्नर से गोल करने की जिम्मेदारी भी खुद संभालते हैं। तीसरे पेनल्टी कॉर्नर पर वरुण कुमार के बेल्जियम के खिलाफ तेज फ्लिकर गेंद उसकी रक्षापंक्ति के पैर से लगने पर ही भारत ने पेनल्टी स्ट्रोक पर हरमनप्रीत के गोल से बराबरी पाई थी। हम मैच की जरूरत के मुताबिक सभी का इस विश्व कप में इस्तेमाल करेंगे। हमारे पास पेनल्टी कॉर्नर पर तीन ड्रैग र लकर के साथ काफी विविधता है।’

‘मैं जब रविवार रात मैदान बेल्जियम के खिलाफ तीसरा पेनल्टी कॉर्नर लेने उतरा तो जेहन में बस यही बात थी मैं इसे गोल में बदल दूंगा तो हमारी टीम बराबरी पा लेगी और मैच में वापसी कर लेगी। मेरी खुशकिस्मत है मैं इस पर अपनी टीम को पेनल्टी स्ट्रोक दिलाने में कामयाब रहा और इसे हरमनप्रीत सिंह कर बराबरी दिलाई औैर हम मैच में वापस लौट आए। हमारी भारतीय टीम की सबसे अच्छी बात यह है कि हि मत नहीं हारती है। हमने ऐसा बेल्जियम के खिलाफ पिछड़ने के बाद वापसी कर दिखाया।‘
विज्ञापन
विज्ञापन


वरुण कुमार, भारतीय हॉकी टीम के ड्रैग फ्लिकर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें