फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्जुन अवार्डी महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान सुनीता चंद्रा का निधन

Tue, 28 Jan 2020 08:47 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
national women hockey
विज्ञापन

भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान और अर्जुन पुरस्कार प्राप्त सुनीता चंद्रा का सोमवार सुबह निधन हो गया। वह 76 साल की थीं। सुनीता के बेटे गौरव चंद्रा ने बताया कि उन्होंने नींद में ही अंतिम सांस ली। उन्होंने कहा कि उम्रदराज होने के कारण उन्हें स्वास्थ्य संबंधी कुछ तकलीफें थी।

विज्ञापन


वह वर्ष 1956 से 1966 तक भारतीय हॉकी महिला टीम के लिए खेली और इस दौरान वर्ष 1963 से 1966 तक वह टीम की कप्तान भी रहीं। उनके दो बेटे हैं।

सुनीता के पति यतीश चंद्रा हैं, जो भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के पूर्व अधिकारी रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि मंगलवार को भोपाल में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें