फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल पर कपड़े बेचने को मजबूर है हॉकी का 'द्रोणाचार्य'

Mon, 05 Sep 2016 07:00 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
मोहम्मद इमरान
विज्ञापन
एक वक्त में मोहम्मद इमरान हॉकी की दुनिया का बड़ा नाम हुआ करता था। कभी फर्टिलाइजेशन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के लिए हॉकी खेलने वाले मोहम्मद इमरान आज तंगहाली में अपना जीवन बिता रहे हैं। 8 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों समेत 50 से ज्यादा खिलाड़ियों को हॉकी के गुर सिखाने वाला यह गुरु आज साइकिल पर सड़क किनारे कपड़े बेच रहा है।
विज्ञापन


इमरान की मजबूरी ही ऐसी है कि उनके पास अब कोई रास्ता नहीं बचा। इमरान को अपनी बेटी की शादी के लिए पैसा इकट्ठा करना है। उत्तरप्रदेश के गोरखपुर में रहने वाले इमरान अपनी साइकिल पर घूम-घूम कर ट्रेक सूट बेच रहे हैं।
विज्ञापन

तंगहाली में भी काबिल है खेल के लिए जूनून

मोहम्मद इमरान
इमरान भारतीय महिला हॉकी टीम की उपकप्तान निधि खुल्लर के भी कोच हैं। फर्टिलाइजेशन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया बंद हो जाने के कारण वो इस तरह जीवन बिताने के लिए मजबूर हैं।

मोहम्मद इमरान ने रीता पांडे, रजनी चौधरी, संजीव ओझा, प्रतिमा चौधरी, जनार्दन गुप्ता और संवर अली समेत कई अतंरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को हॉकी स्टिक से कमाल करने का हुनर सिखाया है।

अपने गुजर-बसर के लिए कमाई करने के बाद उनके पास जो भी समय बचता है, वो उसमें नौजवान खिलाड़ियों को हॉकी सिखाने में बिताते हैं। उन्हें 1000 रुपए पेंशन के रूप में मिलते हैं। मगर बेटी की शादी का खर्च उठाने के लिए उन्हें साइकिल पर कपड़े बेचने पड़ रहे हैं।

यदि आपको लगता है कि देश में खेलों की बदहाली के लिए नेता जिम्मेदार हैं तो अमर उजाला की मुहिम ' नो पॉलिटिक्स इन ओलंपिक्स' का समर्थन करें।
समर्थन के लिए यहां क्लिक करें 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें