फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIH Pro League: महिला टीम ने पेनाल्टी शूट आउट में अर्जेंटीना को हराया, पुरुष नीदरलैंड से हारे

Sun, 19 Jun 2022 08:39 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रोटरडम

सार

मैच खत्म होने से टीक पहले हरमनप्रीत सिंह ने गोल कर भारत को 2-2 की बराबरी पर पहुंचा दिया था, लेकिन पेनाल्टी शूटआउट में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। 
 
विज्ञापन
भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कप्तान सविता पूनिया की बेहतरीन गोलकीपिंग की मदद से भारतीय महिला हॉकी टीम ने एफआईएच प्रो लीग के मैच में शनिवार को अर्जेंटीना को पेनाल्टी शूट आउट में 2-1 से हराया। वहीं पुरुष टीम को नीदरलैंड के हाथों पेनाल्टी शूट आउट में 4-1 से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


महिलाओं के मैच में निर्धारित समय तक भारत और अर्जेंटीना 3-3 की बराबरी पर रहे। पेनाल्टी शूट आउट में अर्जेंटीना की ओर से किए गए पांच बार के प्रयास में सिर्फ एक बार ही गोल हो सका। सविता पूनिया ने चार प्रहारों का बेहद खूबसूरती से बचाव किया। भारत की ओर से चार में से दो अवसरों को गोल में तब्दील किया गया। शूट आउट में भारत की ओर से सोनिका और अपना 100वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहीं नेहा गोयल ने गोल किया। 

अर्जेंटीना की ओर से ग्रेनाटो विक्टोरिया ने गोल किया। इससे पहले लालरेमसाई ने तीसरे मिनट में फील्ड गोल किया। गुरजीत कौर ने 36वें व 50वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल किए। अर्जेंटीना की ओर से तीनों गोल अगुस्टिना कॉर्जीलेनी ने 21वें व 44वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर पर तथा 36वें मिनट में पेनाल्टी स्ट्रोक पर गोल किए। 
विज्ञापन


एफआईएच प्रो लीग में इस जीत के साथ भारत के 11 मैचों में 24 अंक हो गए हैं। तालिका में भारत तीसरे नंबर है। वहीं, ओलंपिक की रजत पदक विजेता और विश्व की दूसरे नंबर की टीम अर्जेंटीना 15 मैचों में 39 अंकों के साथ शीर्ष पर है। इस जीत से भारतीय टीम को 1 से 17 जुलाई तक नीदरलैंड में होने वाले विश्वकप की तैयारियों को बल मिला है। 
विज्ञापन

हरमनप्रीत ने अंतिम समय में कराई बराबर, पर पेनाल्टी शूट आउट में चूके
भारतीय पुरुष टीम नीदरलैंड के खिलाफ मैच के अंतिम मिनट तक 2-1 से पीछे चल रही थी। मैच समाप्त होने से कुछ समय पहले मिले पेनाल्टी कॉर्नर को उपकप्तान हरमनप्रीत सिंह ने गोल में तब्दील कर हूटर बजने से पहले भारत को 2-2 की बराबरी दिला दी। इसके बाद पेनाल्टी शूट आउट में भारतीय खिलाड़ी असफल रहे और मैच 4-1 से गंवा बैठे। भारतीय टीम लीग की अंक तालिका में 30 अंक के साथ तीसरे नंबर पर है। नीदरलैंड 33 अंक के साथ पहले नंबर पर पहुंच गई है। बेल्जियम 31 अंक लेकर दूसरे नंबर पर है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें