फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CWG 2018: दूसरे दिन हॉकी में भारत की जोरदार वापसी, मलेशिया को 4-1 से रौंदा

Fri, 06 Apr 2018 02:17 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय महिला हॉकी टीम
विज्ञापन

गोल्ड कोस्ट में चल रहे 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 में भारतीय महिला हॉकी टीम ने मलेशिया को 4-1 से हराकर पहला मुकाबला जीत लिया है। पहले दिन भारतीय टीम को वेल्स से 3-2 से हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन दूसरे दिन महिला हॉकी टीम ने शानदार वापसी की और मलेशिया को करारी मात दी  भारत की तरफ से गुरजीत कौर ने छठे और 39वें, रानी रामपाल ने 55वें और 59वें मिनट में लालरेमिसियामी ने गोल किए। बता दें कि भारत अब पूल ए में अगला मुकाबला 8 अप्रैल को इंग्लैंड और 10 अप्रैल को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी।

विज्ञापन


कॉमनवेल्थ गेम्स के दूसरे दिन भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा कायम रहा। मुकाबले में भारतीय टीम शुरुआत से ही विपक्षी टीम पर भारी रही। इस मुकाबले में भारत को पहले हाफ में तीसरा पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिसे भारत ने इसे गोल में तब्दील कर दिया। गुरजीत कौर की बेहतरीन ड्रैग फ्लिक की। वहीं, पहले हाफ में मलेशिया की टीम को एक पेनल्टी कॉर्नर मिला था लेकिन वह उसे गोल में तब्दिल नहीं कर सकी। इसी के साथ भारत फर्स्ट हाफ में 1-0 से बढ़त बनाई। भारत की तरफ से गुरजीत ने छठे मिनट में पहला गोल किया। 

दूसरे हाफ में आखिरी समय में भारत को एक पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन गोल करने में नाकामयाब रही। दूसरे हाफ तक भारत अपना बढ़त बनाए रखा। वहीं, तीसरे हाफ के आखिर में मलेशिया की टीम को एक पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिसे मलेशिया की रानी राशिद ने गोल दागा और इसके साथ ही मलेशिया ने 1-1 की बराबरी कर ली है। इसके तुरंत बाद ही भारत को भी एक पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिसे गुरजीत कौर ने जोरदार ड्रैग फ्लिक किया और बेहतरीन गोल करके स्कोर 2-1 से बढ़त बना ली।
विज्ञापन


चौथे क्वार्टर में भारत को लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन भारतीय टीम गोल नहीं कर सकी। मगर आखिरी वक्त में भारत को मौका मिला और भारत ने दो गोल कर मैच मलेशिया से छीन कर अपने नाम कर ली।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें