गोल्ड कोस्ट में चल रहे 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 में भारतीय महिला हॉकी टीम ने मलेशिया को 4-1 से हराकर पहला मुकाबला जीत लिया है। पहले दिन भारतीय टीम को वेल्स से 3-2 से हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन दूसरे दिन महिला हॉकी टीम ने शानदार वापसी की और मलेशिया को करारी मात दी भारत की तरफ से गुरजीत कौर ने छठे और 39वें, रानी रामपाल ने 55वें और 59वें मिनट में लालरेमिसियामी ने गोल किए। बता दें कि भारत अब पूल ए में अगला मुकाबला 8 अप्रैल को इंग्लैंड और 10 अप्रैल को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी।
कॉमनवेल्थ गेम्स के दूसरे दिन भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा कायम रहा। मुकाबले में भारतीय टीम शुरुआत से ही विपक्षी टीम पर भारी रही। इस मुकाबले में भारत को पहले हाफ में तीसरा पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिसे भारत ने इसे गोल में तब्दील कर दिया। गुरजीत कौर की बेहतरीन ड्रैग फ्लिक की। वहीं, पहले हाफ में मलेशिया की टीम को एक पेनल्टी कॉर्नर मिला था लेकिन वह उसे गोल में तब्दिल नहीं कर सकी। इसी के साथ भारत फर्स्ट हाफ में 1-0 से बढ़त बनाई। भारत की तरफ से गुरजीत ने छठे मिनट में पहला गोल किया।
दूसरे हाफ में आखिरी समय में भारत को एक पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन गोल करने में नाकामयाब रही। दूसरे हाफ तक भारत अपना बढ़त बनाए रखा। वहीं, तीसरे हाफ के आखिर में मलेशिया की टीम को एक पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिसे मलेशिया की रानी राशिद ने गोल दागा और इसके साथ ही मलेशिया ने 1-1 की बराबरी कर ली है। इसके तुरंत बाद ही भारत को भी एक पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिसे गुरजीत कौर ने जोरदार ड्रैग फ्लिक किया और बेहतरीन गोल करके स्कोर 2-1 से बढ़त बना ली।
चौथे क्वार्टर में भारत को लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन भारतीय टीम गोल नहीं कर सकी। मगर आखिरी वक्त में भारत को मौका मिला और भारत ने दो गोल कर मैच मलेशिया से छीन कर अपने नाम कर ली।