फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी हॉकीः जर्मनी से हारा भारत

Tue, 04 Dec 2012 03:30 PM IST
मेलबोर्न/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
एफआईएच चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के ग्रुप 'ए' के आखिरी लीग मैच में भारत को जर्मनी ने 2-3 से हरा दिया है। ओलंपिक चैंपियन जर्मनी के हाथों मिली हार के बावजूद भारतीय टीम अपने ग्रुप में टॉप पर काबिज है। भारत ने इससे पहले इंग्लैंड को 3-1 से और न्यूजीलैंड को 4-2 से पराजित किया था। भारत और जर्मनी के 6-6 अंक रहे लेकिन बेहतर गोल औसत के आधार पर भारत को ग्रुप में शीर्ष स्थान मिला जबकि जर्मनी दूसरे, इंग्लैंड तीसरे और न्यूजीलैंड चौथे स्थान पर रहा।
विज्ञापन


इंग्लैंड ने रविवार को जर्मनी को 4-1 से पराजित किया था। इसी ग्रुप में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड का मुकाबला बराबरी पर छूटा। ग्रुप में शीर्ष में रहने के बाद भारत को अब क्वॉर्टरफाइनल में ग्रुप 'बी' की चौथे नंबर की टीम बेल्जियम से गुरुवार को भिड़ना होगा। बेल्जियम ने अपना आखिरी लीग मुकाबला नीदरलैंड से कड़े संघर्ष में 4-5 से गंवाया।

बेल्जियम ने अपने तीनों ग्रुप मैच हारे। वाइल्ड कार्ड से चैंपियंस ट्रॉफी में उतरे भारत के सामने सेमीफाइनल में जाने के लिए चैंपियंस चैलेंज विजेता बेल्जियम की चुनौती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें