फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर इंडिया, बीपीसीएल में होगा खिताबी मुकाबला

Mon, 03 Dec 2012 10:00 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
एयर इंडिया और भारत पेट्रोलियम (बीपीसीएल) के बीच शिवाजी स्टेडियम में 23वें लाल बहादुर शास्त्री हॉकी टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला मंगलवार को खेला जाएगा। स्टार खिलाड़ियों से सुसज्जित एयर इंडिया ने सोमवार को पहले सेमीफाइनल में पीएनबी को 3-1 से हराया जबकि दूसरे सेमीफाइनल में बीपीसीएल ने आईओसी को 5-3 से शिकस्त दी। एयर इंडिया की ओर से विकास पिल्लै (15वें), कप्तान अर्जुन हलप्पा (18वें) और शिवेंदर सिंह (39वें) ने गोल दागे जबकि  पीएनबी के लिए दमन दीप सिंह ने 46वें मिनट में गोलकर हार का अंतर कम किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें