फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान को हराकर पांचवें स्थान पर भारत

Mon, 18 Mar 2013 01:05 AM IST
इपोह/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रैग फिलकर रुपिंदर पाल सिंह के पेनाल्टी कॉर्नर पर किए गए दो गोलों की बदौलत भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 4-2 से हराकर सुल्तान अजलान शाह हॉकी टूर्नामेट में पांचवां स्थान हासिल कर लिया।
विज्ञापन


रुपिंदर ने 16वें और 62वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल दागे जबकि आकाशदीप सिंह ने 35वें और मलक सिंह ने आठ मिनट बाद ही 43वें मिनट में गोल दागे।

रुपिंदर ने इस तरह टूर्नामेंट में भारत की ओर से सर्वाधिक छह गोल किए। भारत की पाकिस्तान पर यह टूर्नामेंट में दूसरी जीत है। इससे पहले उसने पाकिस्तान को लीग मुकाबले में 3-1 से शिकस्त दी थी। भारत टूर्नामेट में केवल पाकिस्तान को ही हरा सका।
विज्ञापन


आस्ट्रेलिया बना चैंपियन
आस्ट्रेलिया ने मेजबान मलयेशिया को फाइनल में 3-2 से हराकर अजलान शाह टूर्नामेंट जीता। आस्ट्रेलिया ने सातवीं बार इस खिताब पर कब्जा किया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें