फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजलान शाह में मलयेशिया से ड्रा खेला भारत

Sat, 16 Mar 2013 11:35 PM IST
इपोह/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
आखिरी क्षणों में मलयेशिया को मिले विवादास्पद पेनाल्टी स्ट्रोक ने पांच बार के चैंपियन भारत की सुल्तान अजलान शाह हॉकी टूर्नामेंट में कांस्य पदक के लिए खेलने की उम्मीदें तोड़ दीं। भारत और मलयेशिया के बीच मुकाबला 2-2 से बराबरी पर छूटा।
विज्ञापन


फाइनल में मलयेशिया का स्थान पहले ही सुनिश्चित हो चुका था लेकिन 69वें मिनट के स्ट्रोक पर हुए गोल ने भारत को कांस्य पदक मुकाबला खेलने से वंचित कर दिया। भारत छह टीमों में छठवें और आखिरी स्थान पर रहा।

भारत अब पांचवें और छठवें स्थान के लिए चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के साथ खेलेगा। फाइनल ऑस्ट्रेलिया और मलयेशिया के बीच होगा जबकि न्यूजीलैंड और कोरिया कांस्य पदक के लिए खेलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें