फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

44 साल में पहली बार: भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमों ने एक साथ एशियाड में जीता सोना, ओलंपिक कोटा भी मिला

Sat, 03 Oct 2026 05:33 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया

सार

भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमों ने एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। 1982 में महिला हॉकी के एशियाड में आने के बाद यह पहली बार है जब दोनों भारतीय टीमों ने एक ही एशियन गेम्स में गोल्ड जीता और इसी के साथ लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 का टिकट भी हासिल किया।
 
विज्ञापन
महिला और पुरुष हॉकी टीम ने जीता स्वर्ण - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय हॉकी के लिए एशियन गेम्स 2026 ऐतिहासिक बन गया है। भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमों ने एक ही एशियाड में स्वर्ण पदक जीतकर नया इतिहास रच दिया। इसके साथ ही दोनों टीमों ने लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 के लिए सीधे क्वालीफाई भी कर लिया। 1982 से महिला हॉकी एशियन गेम्स का हिस्सा है, जबकि पुरुष हॉकी 1958 से एशियन गेम्स का हिस्सा है। 1982 से अब तक 44 साल में यह पहली बार है जब भारत की पुरुष और महिला दोनों हॉकी टीमों ने एक ही एशियन गेम्स में स्वर्ण जीता और साथ-साथ ओलंपिक का टिकट कटाया। 
विज्ञापन




Asian Games: 'Getting the LA ticket is a proud moment,' says Deepika after hockey  gold
विज्ञापन

महिला टीम ने 44 साल बाद जीता गोल्ड
भारतीय महिला हॉकी टीम ने फाइनल में मौजूदा चैंपियन और ओलंपिक रजत पदक विजेता चीन को 1-0 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारत की ओर से लालरेमसियामी ने अपने 200वें अंतरराष्ट्रीय मैच में 10वें मिनट में मैदानी गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद भारतीय डिफेंस ने चीन के लगातार हमलों का मजबूती से सामना किया।

गोलकीपर सविता पुनिया ने भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने चीन का पेनल्टी स्ट्रोक रोककर भारत की बढ़त बरकरार रखने में अहम भूमिका निभाई। भारत ने महिला हॉकी में इससे पहले 1982 के दिल्ली एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीता था। इसके बाद टीम 1998 और 2018 में फाइनल तक पहुंची, लेकिन दोनों बार रजत पदक से संतोष करना पड़ा। अब 44 साल बाद भारत ने फिर महिला हॉकी में एशियाड गोल्ड जीता है।

महिला हॉकी में एशियाड में कब किसको कौन से पदक मिले?
साल मेजबान स्वर्ण रजत कांस्य
1982 नई दिल्ली, भारत भारत दक्षिण कोरिया मलयेशिया
1986 सियोल, दक्षिण कोरिया दक्षिण कोरिया जापान भारत
1990 बीजिंग, चीन दक्षिण कोरिया चीन जापान
1994 हिरोशिमा, जापान दक्षिण कोरिया जापान चीन
1998 बैंकॉक, थाईलैंड दक्षिण कोरिया भारत चीन
2002 बुसान, दक्षिण कोरिया चीन दक्षिण कोरिया जापान
2006 दोहा, कतर चीन जापान भारत
2010 ग्वांगझू, चीन चीन दक्षिण कोरिया जापान
2014 इंचियोन, दक्षिण कोरिया दक्षिण कोरिया चीन भारत
2018 जकार्ता, इंडोनेशिया जापान भारत चीन
2022 हांगझोऊ, चीन चीन दक्षिण कोरिया भारत
2026 नागोया, जापान भारत चीन जापान

पुरुष टीम ने भी रचा इतिहास
महिला टीम के गोल्ड के बाद पुरुष टीम ने भी भारत को स्वर्ण दिलाया। कप्तान हरमनप्रीत सिंह की अगुआई में भारतीय पुरुष टीम ने फाइनल में मलयेशिया को 5-1 से हराया। इससे पहले सेमीफाइनल में भारत ने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 4-3 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। फाइनल में भारतीय टीम ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा और मलयेशिया को कोई मौका नहीं दिया। पुरुष हॉकी एशियन गेम्स में 1958 से खेली जा रही है। भारत ने अब तक इस प्रतियोगिता में कई स्वर्ण पदक जीते हैं, लेकिन 2022 हांगझोउ के बाद 2026 में फिर गोल्ड जीतकर टीम ने पहली बार लगातार दो एशियन गेम्स में स्वर्ण अपने नाम किया है।

पुरुष हॉकी में एशियाड में कब किसको कौन से पदक मिले?
मेजबान साल स्वर्ण रजत कांस्य
टोक्यो, जापान 1958 पाकिस्तान भारत दक्षिण कोरिया
जकार्ता, इंडोनेशिया 1962 पाकिस्तान भारत मलाया
बैंकॉक, थाईलैंड 1966 भारत पाकिस्तान जापान
बैंकॉक, थाईलैंड 1970 पाकिस्तान भारत जापान
तेहरान, ईरान 1974 पाकिस्तान भारत मलयेशिया
बैंकॉक, थाईलैंड 1978 पाकिस्तान भारत मलयेशिया
नई दिल्ली, भारत 1982 पाकिस्तान भारत मलयेशिया
सियोल, दक्षिण कोरिया 1986 दक्षिण कोरिया पाकिस्तान भारत
बीजिंग, चीन 1990 पाकिस्तान भारत मलयेशिया
हिरोशिमा, जापान 1994 दक्षिण कोरिया भारत पाकिस्तान
बैंकॉक, थाईलैंड 1998 भारत दक्षिण कोरिया पाकिस्तान
बुसान, दक्षिण कोरिया 2002 दक्षिण कोरिया भारत मलयेशिया
दोहा, कतर 2006 दक्षिण कोरिया चीन पाकिस्तान
ग्वांगझू, चीन 2010 पाकिस्तान मलयेशिया भारत
इंचियोन, दक्षिण कोरिया 2014 भारत पाकिस्तान दक्षिण कोरिया
जकार्ता, इंडोनेशिया 2018 जापान मलयेशिया भारत
हांगझोऊ, चीन 2022 भारत जापान दक्षिण कोरिया
नागोया, जापान 2026 भारत मलयेशिया पाकिस्तान
विज्ञापन

महिला हॉकी टीम। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
1982 के बाद पहली बार दोनों टीमों का डबल गोल्ड
महिला हॉकी ने 1982 में एशियन गेम्स में शुरुआत की थी। उस समय भारत ने ही स्वर्ण पदक जीता था। अब 2026 में, यानी 44 साल बाद, भारत की पुरुष और महिला दोनों टीमों ने एक ही एशियाड में स्वर्ण पदक जीता है। इससे भी बड़ी बात यह है कि दोनों टीमों ने इसी प्रदर्शन के दम पर लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 का सीधा टिकट हासिल किया है। यानी 2026 का एशियाड भारतीय हॉकी के लिए सिर्फ दो स्वर्ण पदकों की कहानी नहीं है, बल्कि 44 साल में पहली बार पुरुष और महिला टीमों के एक साथ गोल्ड जीतने और एक साथ ओलंपिक कोटा हासिल करने का ऐतिहासिक मौका भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें