फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: ओमान के खिलाफ आगाज करेगा गत चैंपियन भारत

Fri, 06 Jul 2018 02:56 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय हॉकी टीम
विज्ञापन

गत चैंपियन भारत मस्कट में 18 से 28 अक्टूबर तक होने वाली पांचवीं एशियन चैंपियंस ट्रॉफी (एसीटी) हॉकी में अपने अभियान की शुरुआत पहले ही दिन मेजबान ओमान के खिलाफ करेगा। एशियन हॉकी फेडरेशन (एएचएफ) ने गुरुवार को छह देशों (मलयेशिया, पाकिस्तान, दक्षिण कोरिया, जापान, ओमान व भारत) के इस टूर्नामेंट के कार्यक्रम की घोषणा की। 

विज्ञापन


भारतीय टीम टूर्नामेंट में सबसे ऊंची रैंकिंग वाली टीम के रूप में भाग लेगी और खिताब बरकरार रखने की दावेदार होगी। दुनिया के छठे नंबर की भारतीय टीम को 12वें नंबर की मलयेशिया और 13वें नंबर की पाकिस्तानी टीम से कड़ी चुनौती मिलने की उम्मीद है। सभी टीमें पांच राउंड रॉबिन मैच खेलेंगी, जिसके बाद शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। 

भारत का कार्यक्रम इस प्रकार है: 

  • ओमान, 18 अक्टूबर
  • पाकिस्तान, 20  अक्टूबर
  • जापान, 21 अक्टूबर
  • मलयेशिया, 23 अक्टूबर
  • दक्षिण कोरिया, 24 अक्टूबर
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें