फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जापान को हरा चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचा भारत, पाकिस्तान से होगी भिड़ंत

Sun, 28 Oct 2018 12:38 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
indian hockey team
विज्ञापन

गत चैंपियन भारत ने शनिवार को एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता जापान की टीम को 3-2 से हराकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी के फाइनल में प्रवेश कर लिया। यह जापान पर भारत की लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले ग्रुप दौर में भारत ने जापान को एकतरफा 9-0 से रौंदा था। 

विज्ञापन


फाइनल में भारत की टक्कर चिर-प्रतिद्वंद्वी रविवार को पाकिस्तान से होगी जिसने अन्य सेमीफाइनल में मलयेशिया को शूटआउट में 3-1 से पराजित किया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें 4-4 से बराबरी पर थीं। 

सेमीफाइनल में जापान के खिलाफ दुनिया की पांचवें नंबर की भारतीय टीम को गुरजंट ने 19वें मिनट में रिवर्स हिट से बढ़त दिलाई थी, लेकिन तीन मिनट बाद जापान के वाकुरी ने पेनाल्टी कॉर्नर पर स्कोर 1-1 कर दिया था। 
विज्ञापन


हाफ टाइम के बाद चिंगलेनसाना सिंह ने 44वें मिनट में भारत को फिर 2-1 से आगे कर दिया। हूटर बजने से पांच मिनट पहले दिलप्रीत सिंह ने मैदानी गोल बढ़त को और मजबूत किया लेकिन अगले ही मिनट जेनदाना ने पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल करके अंतिम क्षणों में भारत को कड़ी टक्कर देने की कोशिश की लेकिन भारतीय रक्षक पंक्ति ने मुस्तैदी दिखाकर जापान को बराबरी का मौका प्रदान नहीं किया। 

विज्ञापन

लाइव मैच का रोमांच

फुलटाइमः स्कोर- भारत 3 : जापान 2
 



-56 मिनटः ...और ये गोल! पेनल्टी कॉर्नर पर जापान ने किया शानदार गोल। स्कोरः भारत 3: जापान 2

-चौथे हाफ का खेल शुरू।

स्कोर- भारत 2 : जापान 1

-तीसरे क्वार्टर का खेल खत्म। 

-44 मिनटः ...और ये गोल! यहां भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिसपर चींगलेसीना में शानदार गोलकर टीम को 2-1 की बढ़त दिलाई।

-तीसरे क्वार्टर का खेल शुरू।

-हाफ टाइमः भारत और जापान का स्कोर 1-1 से बराबर

 



29 मिनटः जापान को पेनल्टी कॉर्नर मिला, मगर कोई सफलता नहीं।

25 मिनटः भारत पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन इसका फायदा नहीं उठा पाए।

स्कोर- भारत 1: जापान 1

22 मिनटः ...ये गोल! जापान को पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिसका फायदा उठाते हुए वाकरी ने शानदार गोल करते हुए भारत के स्कोर की बराबरी कर ली।  

19 मिनटः ...और ये गोल! गुरजंत ने शानदार गोलकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई।

-दूसरे क्वार्टर का खेल शुरू।

-पहले क्वार्टर का खेल खत्म। स्कोरः भारत 0: जापान 0

14 मिनटः मनदीप के पास शानदार मौका, शानादर शॉट लगाया मगर गेंद गोलपोस्ट के बगल से बाहर निकल गई।

10 मिनटः भारत के पास गोल करने का शानदार मौका था, मगर मौके को सही तरह से भुना नहीं सके। गुरजंत के पास गेंद थी, उन्होंने गेंद को गोलपोस्ट में भेदने की कोशिश की पर नाकाम रहे।

5 मिनटः दोनों टीमें को गोल की तलाश, पहले क्वार्टर का खेल खत्म होने में कुछ समय का समय बचा है।

4 मिनटः भारतीय टीम लगातार जापान पर हावी हो रही है।

2 मिनटः भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन इसे गोल में नहीं बदल सके।

-पहले क्वार्टर का खेल शुरु।

-दोनों टीमों के खिलाड़ी राष्ट्रगान के लिए मैदान पर आ चुके हैं।

-नमस्कार, अमर उजाला डॉट कॉम में आपका स्वागत।

 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें