फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvKOR: हरमनप्रीत सिंह के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत भारत ने कोरिया को 4-1 से हराया

Thu, 25 Oct 2018 12:32 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
indvkor
विज्ञापन

हरमनप्रीत सिंह (3 गोल) के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत भारत ने बुधवार को हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट में कोरिया को 4-1 से हराया।

विज्ञापन


मलेशिया ने मस्कट (ओमान) में खेले गए इस मुकाबले में भारत की तरफ चौथे मिनट में से पहला गोल हरमनप्रीत सिंह ने दागा और भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके अलावा उन्होंने 47वें और 59वें मिनट में गोल किया, जबकि गुरजंत सिंह ने 10वें मिनट में गोल दागा। इस मुकाबले में हरमनप्रीत सिंह को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।

वहीं, कोरिया की तरफ से खेल के दूसरे क्वार्टर में ली ने शानदार गोलकर अपनी टीम का खाता खोला। इस मुकाबले में कोरियाई टीम लगातार दबाव महसूस कर रही थी।
विज्ञापन


एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय पुरुष हॉकी टीम टूर्नामेंट में अभी तक अजेय है। भारत ने पांच में से चार मुकाबलों में जीत हासिल की है। भारत गोल औसत के आधार पर पूल में शीर्ष पर है। बता दें कि भारतीय हॉकी टीम पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। 

विज्ञापन

लाइव मैच का रोमांच

फुलटाइमः स्कोर -भारत 4: कोरिया 1
 



-इसी के साथ भारत ने कोरिया को 4-1 से हराया।

59 मिनटः...और ये बेहतरीन गोल। पेनल्टी कॉर्नर पर शानदार गोल कर हरमनप्रीत ने भारत को 4-1 की बढ़त दिलाई। 

-फुलटाइम में अब केवल 2 मिनट का समय बचा है। कोरिया इस समय काफी दबाव में है। यह देखना होगा कि बाकी बचे इस समय में कोरिया कुछ कर पाती है या नहीं। 

54 मिनटः कोरिया को पेनल्टी कॉर्नर नमिला, लेकिन मौके को भुनाने में नाकाम रहे।

47 मिनटः ...और ये गोल! हरमनप्रीत ने पेनल्टी कॉर्नर का भरपूर फायदा उठाते हुए शानदार गोल किया और कोरिया पर 3-1 की बढ़त बनाई।

46 मिनटः भारत को मिला पेनल्टी कॉर्नर।

-चौथे क्वार्टर का खेल शुरू।

-तीसरे क्वार्टर का खेल खत्म।  स्कोर- भारत 2: कोरिया 1

-34 मिनटः तीसरे क्वार्टर में भारतीय डिफेंडर दबाव में नजर आ रही है।

-तीसरे क्वार्टर का खेल शुरू।

-हाफ टाइमः भारत 2: कोरिया 1

22 मिनटः कोरिया को मिला पेनल्टी कॉर्नर, लेकिन कोई सफलता नहीं।

20 मिनटः ...और ये गोल! कोरिया की तरफ से ली ने दागा शानदार गोल, खोला खाता, भारत 2-1 से आगे।

-दूसरे क्वार्टर का खेल शुरू

-पहले क्वार्टर का खेल खत्म। भारत 2: कोरिया 0

10 मिनटः ...और दूसरा गोल! गुरजंत ने शोनदार गोल कर भारत को दिलाई 2-0 की बढ़त।

9 मिनटः आकाशदीप के पास गोल करने का शानदार मौका था, लेकिन वह मौके को सही से भुना नहीं सके।

4 मिनटः ...और ये गोल! भारत को यहा मिला पेनल्टी मिला, जिसका फायदा उठाकर हरमनप्रीत ने शानदार गोल दागकर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई।

 


1 मिनटः पहले क्वार्टर का खेल शुरू।

-नमस्कार, अमर उजाला डॉट कॉम में आपका स्वागत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें