गत चैंपियन भारत और चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के बीच रविवार को एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी का फाइनल मुकाबला खराब मौसम के कारण रद्द कर दिया गया। जिसके कारण दोनों टीमों को संयुक्त रूप से विजेता घोषित कर दिया गया।
बता दें कि भारत ने शनिवार को एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता जापान की टीम को 3-2 से हराकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी के फाइनल में प्रवेश किया था। दूसरी तरफ से पाकिस्तान ने अन्य सेमीफाइनल में मलयेशिया को शूटआउट में 3-1 से पराजित किया कर फाइनल का सफर तय किया था। इस मुकाबले में निर्धारित समय तक दोनों टीमें 4-4 से बराबरी पर थीं।
गौरतलब है कि भारत ने मलयेशिया से गोलरहित ड्रॉ के अलावा अपने सारे मैच जीते हैं।