फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asian Champions Trophy 2021: विजयी अभियान जारी रखने उतरेगी भारतीय हॉकी टीम, रविवार को जापान से मुकाबला

Sat, 18 Dec 2021 01:27 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम का प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है। कोरिया के खिलाफ पहला मुकाबला ड्रॉ होने के बाद टीम इंडिया ने लगातार दो मैच जीते हैं। भारत अब रविवार को राउंड रॉबिन का आखिरी मुकाबला जापान के खिलाफ खेलेगा। 
विज्ञापन
भारतीय हॉकी टीम - फोटो : twitter@TheHockeyIndia
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशियन चैंपियनशिप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी गतविजेता भारतीय हॉकी टीम राउंड रॉबिन लीग के अपने आखिरी मुकाबले में जापान के खिलाफ खेलेगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला रविवार को ढाका में खेला जाएगा। भारतीय हॉकी टीम का इरादा इस मैच में जीत के अभियान को बरकरार रखना होगा। टोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता टीम इंडिया की इस टूर्नामेंट में शुरुआत धीमी रही लेकिन उसने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दो मैच जीते। एशियन चैंपियनशिप में पांच देश भाग ले रहे हैं।  

विज्ञापन


ऐसा रहा टीम इंडिया का प्रदर्शन

एशियन चैंपियनशिप में भारतीय हॉकी टीम ने अपना पहला मुकाबला कोरिया के खिलाफ खेला। जो 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुआ। इसके बाद टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए मेजबानों को 9-0 से रौंद दिया। वहीं भारत ने अपने तीसरे मुकाबले में शुक्रवार को चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को 3-1 से शिकस्त दी। अंकतालिका पर नजर डाली जाए तो भारत सात अंकों के साथ शीर्ष पर बरकरार है। कोरिया पांच अंकों के साथ दूसरे स्थान पर, जापान दो के साथ तीसरे और पाकिस्तान एक अंक के साथ चौथे स्थान पर काबिज है। वहीं, बांग्लादेश को अपनी पहली जीत का इंतजार है। 

भारत साबित हो रहा दमदार टीम

एशियन चैंपियनशिप ट्रॉफी की बात की जाए तो भारतीय हॉकी टीम दमदार नजर आ रही है। वह टूर्नामेंट जीतने की प्रबल दावेदार है। भारत अभी तक इस टूर्नामेंट में अजेय है। यह सही है कि भारत ने कोरिया के खिलाफ दो गोल के लाभ को गंवा दिया। कोरिया को खिलाफ मैच ड्रॉ रहने के बाद बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया अगल अंदाज में दिखाई पड़ी और उसने पूरे मैच के दौरान दबदबा कायम रखते हुए बांग्लादेश को 9-0 से पटखनी दी। इसके बाद अपने तीसरे मैच में भी टीम इंडिया ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 3-1 से रौंद दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें