फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा में जूनियर हॉकी टीम की बस ट्रक से टकराई, 15 की मौत, 14 घायल

Sun, 08 Apr 2018 02:26 PM IST
एजेंसी, ओटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
कनाडा के सस्कैचवन प्रांत में एक सड़क दुर्घटना में जूनियर आइस हॉकी टीम की बस की एक ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हैं। स्थानीय मीडिया ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। 
विज्ञापन


यह हादसा शुक्रवार को सस्कैचवन प्रांत के टिस्डेल के उत्तर में हाइवे 35 पर यह बस और ट्रक के  टकराने की वजह से हुआ। बस में जूनियर आइस हॉकी की हमबोल्ड्ट ब्रॉन्सकोस के सदस्य थे। इसमें बस चालक समेत 28 लोग सवार थे। 
 



स्थानीय समय के मुताबिक, यह हादसा शाम पांच बजे हुआ। कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने युवा खिलाड़ियों से जुड़ी इस दुखद घटना संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने ट्विटर  पर  लिखा, ‘मैं  कल्पना नहीं कर सकता कि उनके माता-पिता पर क्या गुजर रही होगी। हमबोल्ड्ट समुदाय और इस भयानक त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों के प्रति मेरी संवेदना है।’

'हम्बॉल्ट ब्रॉन्कोस' टीम सस्कैचवन जूनियर हॉकी लीग में खेलती है। इसके खिलाड़ी 'निपाविन हॉक्स' के खिलाफ एक मैच खेलने के लिए जा रहे थे, जब यह हादसा हुआ। टीम के सदस्यों की सूची से पता चला कि उनकी उम्र 16 से 21 साल के बीच थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें