फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hockey: पाकिस्तान हॉकी महासंघ को निलंबित कर सकता है एफआईएच, जानें क्या है पूरा मामला

Tue, 26 Dec 2023 03:23 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची।

सार

खोकर 2015 से पाकिस्तान हॉकी महासंघ के अध्यक्ष हैं। उन्होंने कहा कि वह अपनी बर्खास्तगी और मीर तारिक हुसैन बुगाटी के नए अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति को चुनौती देंगे।
विज्ञापन
पाकिस्तान हॉकी टीम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान हॉकी महासंघ (पीएचएफ) को अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) निलंबित कर सकता है क्योंकि कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवर उल हक काकर द्वारा पीएचएफ के नए अध्यक्ष की नियुक्ति को उनके पूर्ववर्ती खालिद सज्जाद खोकर ने चुनौती दी है।
विज्ञापन


खोकर 2015 से पाकिस्तान हॉकी महासंघ के अध्यक्ष हैं। उन्होंने कहा कि वह अपनी बर्खास्तगी और मीर तारिक हुसैन बुगाटी के नए अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति को चुनौती देंगे। खोकर ने कहा,‘मैं अदालत की शरण में जाऊंगा और जब तक यह असंवैधानिक और गैर कानूनी फैसला नहीं बदला जाता, तब तक हार नहीं मानूंगा।’

उन्होंने कहा, ‘मैं टकराव से बचना चाहता था लेकिन मुझे अब आईओसी (अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति) और एफआईएच के पास जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।’ अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ नई नियुक्ति को सरकारी हस्तक्षेप मानकर पीएचएफ को निलंबित कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें