प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी शुभकामनाएं
भारतीय हॉकी टीम की दक्षिण कोरिया पर खिताबी जीत से खेल मंत्री मनसुख मांडविया गदगद हो गए। उन्होंने एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा, 'बिहार के राजगीर में आयोजित एशिया कप 2025 में शानदार जीत के लिए हमारी पुरुष हॉकी टीम को बधाई। यह जीत इसलिए और भी खास है क्योंकि उन्होंने गत विजेता दक्षिण कोरिया को हराया है! यह भारतीय हॉकी और भारतीय खेलों के लिए गौरव का क्षण है। हमारे खिलाड़ी और भी ऊँचाइयाँ छूते रहें और देश का नाम रोशन करते रहें, यही कामना है।'
मनसुख मांडविया ने जताई खुशी
भारतीय हॉकी टीम की खिताबी जीत पर खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने भी हर्ष जताया। उन्होंने लिखा, 'अद्भुत प्रदर्शन! राजगीर, बिहार में आयोजित एशिया कप हॉकी के फाइनल में कोरिया को 4-1 से हराकर चैंपियन का खिताब जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम को बहुत-बहुत बधाई। आप सभी ने पूरे एशिया कप में उत्कृष्ट खेल का उदाहरण पेश किया, सभी को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।'
सीएम योगी ने भी जताई खुशी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'ऐतिहासिक विजय... भारत वासियों को हार्दिक बधाई! पुरुष हॉकी एशिया कप 2025 की विजेता भारतीय हॉकी टीम के प्रत्येक सदस्य का हृदयतल से अभिनंदन! जय हिंद!'