फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्पीड़न की शिकार चार महिला एथलीट ने जहर खाया

विज्ञापन
विज्ञापन
स्पोटर्स एथोरिटी ऑफ इंडिया (एसएआई) में ट्रेनिंग कर रही चार महिला एथलीटों ने अपने सीनीयर्स के उत्पीड़न से तंग आकर जहर खा लिया। जिसमें एक नाबालिग की मौत हो गई। बाकी की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


घटना केरल के पुन्नमदा इलाके की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर करीब 3 बजे एक लड़की ने एसएआई गर्ल्स हॉस्टल में जहर खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी।

तबियत ज्यादा खराब होने के बाद हॉस्टल प्रशासन ने पीड़ित लड़की को शाम 7 बजे अल्पुजा मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया। जहां डॉक्टरों ने आज सुबह लड़की को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार मृतका की उम्र 15 वर्ष थी।
विज्ञापन

विज्ञापन

अन्य तीन ने भी खाया जहर

नाबालिग एसएआई के वॉटर स्पोटर्स सेंटर में ट्रेनिंग कर रही थी। उसके साथ हॉस्टल की अन्य तीन लड़कियों ने भी जहर खाया, जहां उनकी तबियत चिंताजनक बनी हुई है।

स्‍थानीय पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि चारों लड़कियों का उनके सीनीयर्स शारिरिक और मानसिक उत्पीड़न कर रहे थे। जिससे आजिज होकर चारों को यह कदम उठाना पड़ा।

चारों एथलीटों के परिजनों की मांग है कि मृतक लड़की के संबंध में गहनता से जांच की जाए और आरोपी सीनीयर्स के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। इस मामले में जब हॉस्टल वार्डन से पूछा गया तो उन्होंने उत्पीड़न की बात को झूठा करार दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें