फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीफा विश्व कप से पहले रूस को लगा तगड़ा झटका, रैंकिंग में फिसला इतने स्थान नीचे

Thu, 07 Jun 2018 09:04 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रूस फुटबॉल टीम
विज्ञापन

मौजूदा चैंपियन जर्मनी की टीम नंबर वन टीम साइकोलॉजिकल एडवानटेज के साथ रूस में होने वाले फीफा विश्व कप में भाग लेगी। गुरुवार को फीफा की ताजा रैंकिंग में जर्मनी पहले स्थान पर बरकरार है, जबकि पांच बार की विश्व विजेता ब्राजील दूसरे, बेल्जियम तीसरे, क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाली टीम चौथे और लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना टीम पांचवें स्थान पर है।

विज्ञापन


जानकारों के मुताबिक जर्मनी के साथ ब्राजील को विश्व कप का प्रमुख दावेदार बताया जा रहा है। वहीं, स्पेन, फ्रांस और अर्जेंटीना भी खिताब की दौड़ में शामिल हैं। मगर फुटबॉल के इस महाकुंभ की कप की मेजबानी कर रहे रूस को विश्व कप शुरू होने से पहले करारा झटका लगा है। रूस चार स्थान फिसलकर 70वें नंबर पर पहुंच गया है। बता दें कि फीफा विश्व कप 2018 में मेजबान रूस को अपना पहला मुकाबला 14 जून को सऊदी अरब के खिलाफ खेलना है। बता दें कि इस ताजा रैंकिंग में पोलैंड 2 स्थान आगे बढ़कर  8वें नंबर पर गई है, जबकि स्पेन 2 स्थान फिसलकर 10वें स्थापर पर पहुंच गई है।

आइये जानते हैं फीफा रैंकिंग के टॉप 10 टीम
 
नंबर टीम
1 जर्मनी
2 ब्राजील
3 बेल्जियम
4 पुर्तगाल
5 अर्जेटीना
6 स्विट्जरलैंड 
7 फ्रांस
8 पोलैंड
9 चीली
10 स्पेन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें