फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैच से पहले परफ्यूम लगाकर मैदान पर उतरता है यह फुटबॉलर, दिलचस्प है वजह

Thu, 07 Jun 2018 07:01 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Julian Draxler
विज्ञापन

फीफा वर्ल्ड कप 2018 का आगाज 14 जून से रशिया में होने जा रहा है। इस बीच जर्मनी के फुटबॉलर जूलियन ड्रैक्सलर ने एक बेहदर अद्भुत बयान देकर फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। ड्रैक्सलर के इस बयान को फैंस उनका अंधविश्वास बता रहे हैं।

विज्ञापन


दरअसल ड्रैक्सलर ने बताया कि वह किसी भी मैच के लिए मैदान पर उतरने से पहले परफ्यूम जरूर लगाते हैं। ड्रैक्सलर ने यह बात ह्यूगो बॉस नाम की कंपनी के प्रोडक्ट का प्रमोशन करते हुए कही।

उन्होंने कहा, 'मैं हर मैच से पहले मैदान पर परफ्यूम लगाकर उतरना पसंद करता हूं। इससे मुझे खुशी मिलती है और मैदान पर मेरा उत्साह काफी ऊंचा होता है।' वोल्फसबर्ग से पेरिस सेंट जर्मन में आए डेक्सलर्स ने बताया कि वह फैशन के काफी करीब हैं और इस मामले में वह कभी समझौता नहीं करते। उन्होंने बताया कि उनके पास करीब 70 जोड़ी जूते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें