क्रिस्टियानो रोनाल्डो फुटबॉल इतिहास के सर्वकालिक महान खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल जरूर रहेंगे। अब उनके लिए अच्छी बात यह है कि बेटे ने भी फुटबॉल में अपना जल्वा दिखाया है और वह पिता के नक्शेकदम पर चलता दिख रहा है। पुर्तगाल ने लिस्बन में अल्जिरिया को आसानी से 3-0 से हराया। इस दौरान रोनाल्डो जूनियर ने अपनी फुटबॉल शैली से दुनिया को अवगत कराया।
7 वर्षीय जूनियर ने अपने पिता के समान शानदार किक जमाते हुए गोल किए। रोनाल्डो जूनियर का एक गोल तो गोलकीपर के बाएं कॉर्नर के टॉप पर से गया। क्रिस्टियानो रोनाल्डो उस समय मैदान पर ही मौजूद थे और वह इस गोल को देखकर अपनी हंसी नहीं रोक सके। निश्चित ही सीनियर रोनाल्डो को खुशी हुई होगी क्योंकि उनके बेटे ने इतनी शानदार किक जमाई।
देखें वीडियो और रोनाल्डो के रिएक्शंस
रियल मैड्रिड के स्टार रोनाल्डो ने गुरुवार को पुर्तगाल टीम में वापसी की और फीफा विश्व कप 2018 के अभ्यास मैच में टीम को जीत दिलाई। पुर्तगाल की तरफ से गोनकालो गुएड्स ने दो गोल किए और ब्रूनो फर्नांडिज ने एक गोल दागा। पुर्तगाल विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत 15 जून को स्पेन के खिलाफ सोची में करेगा। बता दें कि अल्जिरिया विश्व कप के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाया है।