अफ्रीका फुटबॉल पर एक खूफिया जांच की गई, जिसमें खुलासा हुआ कि कई रेफरी और फीफा परिषद के एक सदस्य ने कैश गिफ्टस स्वीकार किए। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक इनमें एक रेफरी वह भी शामिल है जो रूस में 2018 फीफा विश्व कप में ऑफिशिएट करने वाला था।
केन्या के रेफरी एडेल रेंज मार्वा उन विश्व कप ऑफिशियल्स में से एक थे जो अफ्रीकन फुटबॉल संगठन का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। घाना के फुटबॉल क्लब के खूफिया रिपोर्टर ने एक टेप जारी किया है, जिसमें दिखा कि रेफरी ने 600 डॉलर स्वीकार किए हैं। फीफा परिषद के सदस्य वेसी न्यानटेंकी भी इस स्टिंग में पकड़ाए, जिन्हें बीबीसी ने अफ्रीकन फुटबॉल में दूसरा सबसे शक्तिशाली पुरुष करार दिया।
यह जांच अनस अरमायू अनस ने की और मार्वा को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा। रेंज ने वीडियो में कहा, 'इस तोहफे के लिए शुक्रिया, लेकिन आपको पता है, सबसे अहम चीज है हमारी दोस्ती, एक-दूसरे को जानना।'
फीफा और फुटबॉल जगत के लिए यह खबर किसी सदमे से कम नहीं है। अब इस ओर भी ध्यान बना रहेगा कि कहीं फीफा विश्व कप में रिश्वत का कोई हेर-फेर तो नहीं है। फीफा इस पर क्या कदम उठाएगा, यह भी देखने वाली बात रहेगी।