फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: रोनाल्डो ने किया फुटबॉल इतिहास का सबसे खूबसूरत गोल, देखकर सब रह गए हैरान

Wed, 04 Apr 2018 08:54 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
क्रिस्टियानो रोनाल्डो
विज्ञापन

पुर्तगाल और रियल मैड्रिड के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने चैंपियंस लीग क्वार्टर फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले दौर में जीत हासिल की। इस दौरान उन्होंने शानदार बाइसाइकिल किक लगाकर गोल दागा। इस गोल को देखकर सब लोग हैरान रह गए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि एलियांस स्टेडियम में खेले गए इस मैच में रियल मैड्रिड ने जुवेंटस को उसी के घर में 3-0 से करारी मात दी। इसके साथ ही रोनाल्डो चैंपियंस लीग में खेले गए पिछले 10 मैचों में 16 गोल दाग चुके हैं। रोनाल्डो ने इस मैच की शुरुआत के बाद पहला गोल तीसरे ही मिनट कर दिया और रियल को 1-0 की बढ़त दी। वहीं, दूसरा गोल उन्होंने दूसरे हाफ में 64वें मिनट में किया, वहीं मार्सेलो ने 72वें मिनट में गोल कर टीम को 3-0 से जीत दिलाई।

रियल मैड्रिड के कोच जिनेदिन जिदाने ने रोनाल्डो का यह अद्भुत गोल देखकर आश्चर्यचकित रह गए। उन्होंने कहा, 'ये फुटबॉल इतिहास का सबसे खूबसूरत गोल है। क्रिस्टियानो दूसरों की तुलना में एक अलग खिलाड़ी है। चैंपियंस लीग में हमेशा कुछ बड़ा करने की ख्वाहिश में वह जो भी करता है, उससे कभी नहीं थकता। मैं कोच हूं, लेकिन एक प्रशंसक भी। यही कारण है कि मैंने अपने सिर पर हाथ रख लिया।' 
विज्ञापन


बता दें कि रोनाल्डो चैंपियंस लीग के इतिहास में 10 लगातार मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। रोनाल्डो ने 2018 में रियाल मैड्रिड की तरफ से अब तक 28 मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 19 गोल दागे हैं। पिछले 10 मैच में वो 14 गोल लगा चुके हैं।
विज्ञापन


देखें वीडियोः

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें