फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Euro Cup: क्वालिफायर्स से पहले इंग्लैंड को झटका, मैनचेस्टर यूनाइटेड का यह स्ट्राइकर चोटिल, टूर्नामेंट से बाहर

Tue, 21 Mar 2023 12:59 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

न्यूकैसल के गोलकीपर निक पोप और चेल्सी के मिडफील्डर मेसन माउंट भी गैरेथ साउथगेट की टीम से बाहर हो गए हैं। टोटेनहैम के गोलकीपर फ्रेजर फोस्टर एकमात्र रिप्लेसमेंट हैं जिन्हें साउथगेट ने बुलाया है।
विज्ञापन
मार्कस रैशफोर्ड - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटली और यूक्रेन के खिलाफ यूरो 2024 क्वालिफायर मुकाबलों के लिए इंग्लैंड की फुटबॉल टीम स्टार फॉरवर्ड मार्कस रैशफोर्ड के बिना उतरेगी। रैशफोर्ड पिछले कुछ समय से शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और रविवार को फुलहम पर एफए कप की जीत में मैनचेस्टर यूनाइटेड के इस स्टार स्ट्राइकर ने अहम भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन

न्यूकैसल के गोलकीपर निक पोप और चेल्सी के मिडफील्डर मेसन माउंट भी गैरेथ साउथगेट की टीम से बाहर हो गए हैं। टोटेनहैम के गोलकीपर फ्रेजर फोस्टर एकमात्र रिप्लेसमेंट हैं जिन्हें साउथगेट ने बुलाया है। कोच साउथगेट ने पिछले सप्ताह 25 सदस्यीय टीम का चुनाव किया था। 
विज्ञापन

रैशफोर्ड की अनुपस्थिति विश्व कप के बाद से उनकी शानदार फॉर्म को देखते हुए इंग्लैंड की टीम के लिए सबसे बड़ा झटका है। 25 वर्षीय ने इस सीजन में यूनाइटेड के लिए करियर बेस्ट 27 गोल किए हैं, जिनमें से 19 गोल उन्होंने कतर फीफा विश्व कप के बाद अंतरराष्ट्रीय ड्यूटी से लौटने के बाद से किए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें