फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता ने नॉर्थईस्ट को 2-0 से रौंदा

Mon, 20 Jul 2020 12:50 PM IST
Anonymous User एजेंसी/गुवाहाटी
विज्ञापन
विज्ञापन

इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए एटलेटिको डी कोलकाता ने नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी को 2-0 से करारी शिकस्त देते हुए टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

विज्ञापन


कोलकाता की यह जीत इसलिए भी शानदार रही क्योंकि 82वें मिनट के बाद वह मैदान पर सिर्फ 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही थी।

कोलकाता को 10 खिलाड़ियों के साथ खेलने के लिए उस समय मजबूर होना पड़ा जब बोरजा फर्नांडेज को दूसरे येलो कार्ड दिखाए जाने के बाद मैदान से बाहर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा।

पूर्व क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली की इस टीम के जीत के नायक इथोपियाई स्ट्राइकर फिकरू तेफेरा लीमेसा और चेक गणराज्य के मिडफील्डर जैकब पोडने रहे।

इस जीत से तीन अंक हासिल करने वाली कोलकाता ने अपने पहले मैच में मुंबई एफसी को 3-0 से रौंदा था।

कोलकाता को पहली बढ़त फिकरू ने 15वें मिनट में दिलाई। इस बढ़त को कोलकाता ने पूरे मैच में बनाए रखा। हालांकि नॉर्थईस्ट ने बराबरी हासिल करने की भरपूर कोशिश की लेकिन वह कोलकाता टीम के डिफेंस में सेंध नहीं लगा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


रही सही कसर इंजुरी टाइम में जैकब ने गोल ठोककर पूरी कर दी। इस गोल के साथ ही नॉर्थईस्ट के लिए वापसी के  सभी रास्ते बंद हो गए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें