फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनील छेत्री ने की प्रार्थना, कहा- बाढ़ प्रभावित असम को हमारी मदद की जरूरत

Fri, 17 Jul 2020 09:18 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सुनील छेत्री - फोटो : social media
विज्ञापन

भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने शुक्रवार को कहा कि बाढ़ से प्रभावित पूर्वोत्तर राज्य असम पर तुरंत ध्यान देने और सहायता दिए जाने की जरूरत है क्योंकि यहां कई जलमग्न जिलों में लोगों की जान जा चुकी है और काफी लोग विस्थापित हो चुके हैं।

विज्ञापन


बाढ़ से अभी तक 70 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है और राज्य के 26 जिलों में करीब 40 लाख लोग विस्थापित हो चुके हैं। काजीरंगा नेशनल पार्क भी करीब 90 प्रतिशत जलमग्न हो चुका है। देश में कोविड-19 महामारी के बीच सभी का ध्यान इस विपदा की ओर कराते हुए छेत्री ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'प्रार्थनाओं के साथ, असम की ओर ध्यान दिए जाने की जरूरत और बाढ़ से उबरने के लिए मदद की जरूरत है।'

उन्होंने लिखा, 'इस विपदा में काफी जान जा चुकी हैं, जिसमें लोग और जानवर शामिल है और मैं सिर्फ उम्मीद ही कर सकता हूं कि इनकी संख्या बढ़े नहीं।' खेल जगत से असम में बाढ़ की ओर ध्यान दिलाने वाले वह एकमात्र खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें